फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   तापमान में गिरावट, उमस और गर्मी बरकरार

तापमान में गिरावट, उमस और गर्मी बरकरार

Wed, 05 Jun 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
तापमान में गिरावट, उमस और गर्मी बरकरार

विज्ञापन
रेवाड़ी। जून मास की गर्मी लोगों पर जमकर सितम ढह रही है। साथ ही बिजली भी लोगों के साथ बेवफाई कर रही है। मंगलवार शाम एक बार फिर मौसम में परिवर्तन हुआ। पहले आसमान में बादल छाए और फिर धूल भरी आंधी शुरू हो गई। आंधी के बीच ही हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन पांच मिनट के भीतर ही मौसम फिर से गर्म हो गया। वहीं मौसम में परिवर्तन के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई है। अधिकतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 43 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 2 डिग्री की गिरावट के साथ 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पिछले कुछ दिनों से जिले में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कारण लोग बेहाल हो चुके है। अधिकतम तापमान एक सप्ताह के भीतर ही दो बार 45 डिग्री पर कर चुका है, लेकिन राहत की बात यह है कि पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मौसम विभाग की तरफ से भी अभी तक राहत की कोई खबर नहीं है। इतना जरूर है कि जिले के कस्बा कोसली में सोमवार की देर शाम हल्की ओलावृष्टि से शहर के तापमान में एक डिग्री की गिरावट हुई है।

गर्मी के मौसम में बिजली भी लोगों पर कोढ़ में खाज का काम कर रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही कुछ दिनों से बिजली के कटों की भी भरमार शुरू हो गई है। दिन और रात के समय बिजली के दर्जनों कट लग रहे है। मंगलवार दोपहर से शाम तक आधे शहर में बिजली गुल रही है। बिजली नहीं मिलने से लोगों को गर्मी के मौसम में दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


गर्मी के प्रचंड रूप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह 10 बजे बाद से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरना शुरू हो जाता है। दोपहर होते-होते सड़क पर कर्फ्यू जैसे हालात बन जाते है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने बाजार में व्यापार भी ठप्प कर दिया है। कुछ दुकानें दोपहर होते ही बंद हो जाती है, तो अधिकांश दुकानों पर दोपहर के समय व्यापारी ग्राहक का इंतजार करते नजर आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिलचिलाती गर्मी में पेय पदार्थ की डिमांड बढ़ गई है। गन्ने के जूस से लेकर अन्य पेय पदार्थ की दुकानों पर गर्मी के मौसम में अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है। वहीं लोगों को इस मौसम में पेय पदार्थ को परखने की भी खास जरूरत है, क्योंकि इस मौसम में नकली पेय पदार्थ का बाजार भी पूरी तरह गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed