फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पेपर लीक जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी

पेपर लीक जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी

Mon, 27 May 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
पेपर लीक जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी
पेपर लीक जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी
विज्ञापन

आरोपियों के मोबाइल से कई खुलासे होने की संभावना
पूरे नेटवर्क तक पहुंचने के लिए तीन टीम
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले की तह तक जाने के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया है। डीएसपी हंसराज के नेतृत्व में यह टीम जांच करेगी। टीम को साइबर सैल भी सहयोग करेगी।
पेपर लीक मामले में पुलिस ने सोमवार को दोनों स्कूल के स्टाफ सदस्यों को भी पूछताछ में शामिल किया। जिसमें आरोपियों से पहचान के बारे में पूछा गया। साथ ही यह जानकारी मांगी कि कभी इन लोगों को स्कूल में पहले भी आते देखा था क्या। स्कूल से गिरफ्तार कर्मचारियों से भी रिमांड के दौरान गिरोह में शामिल लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। गिरोह के सदस्य इससे पहले कभी पेपर लीक में शामिल तो नहीं रहे पुलिस इस बात की जानकारी भी जुटाने का प्रयास कर रही है। आरोपियों के मोबाइल नंबरों से भी कई खुलासे होने की संभावना है। साइबर सैल ने इस बारे में अपना काम शुरू कर दिया है। रेवाड़ी पुलिस की तीन अलग अलग टीम इस केस पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन


पेपर लीक गिरोह का तीसरी बार रेवाड़ी से खुलासा
पेपर लीक होने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी वर्ष 2013 में राजस्थान के कृषि विभाग और 2015 में केवीएस का पेपर लीक होने के बाद गिरोह को रेवाड़ी से पकड़ा गया था। उसके बाद प्रदेशभर से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए नौ आरोपियों से अलग अलग पूछताछ की जाएगी। असली मास्टर माइंड के गिरफ्त में आने के बाद पूरे केस का खुलासा हो जाएगा। पैसे के लेनदेन को लेकर भी पूछताछ करेंगे। गिरोह में शामिल हर आरोपी तक पहुंचेंगे।
-हंसराज, डीएसपी हेडक्वार्टर, रेवाड़ी।
-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed