{"_id":"5abbeaa44f1c1bda298b4725","slug":"151522264740-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई के दो सहायक प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज
-आरबीआई के आदेश पर हुआ केस दर्ज
रेवाड़ी। शहर के सरकुलर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत दो सहायक प्रबंधकों के खिलाफ सिटी थाने में धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। शहर थाना पुलिस ने मुख्य शाखा के प्रबंधक आशुतोष कुमार की शिकायत पर बुधवार प्राथमिकी दर्ज है। दोनों सहायक प्रबंधकों पर आरबीआई जयपुर में कम राशि जमा कराने का आरोप है।
एसबीआई की मुख्य शाखा द्वारा बैंक में जमा होने वाले फटे पुराने नोट भारतीय रिजर्व बैंक जयपुर में जमा कराए जाते हैं। वर्ष 2016 अगस्त व सितंबर माह में जमा कराए गए नोटों में 3 लाख 26 हजार 200 रुपये कम पाए गए। जिसके बाद आरबीआई ने बैंक को नोटिस जारी कर मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जांच के बाद बैंक द्वारा सहायक प्रबंधक भगवान दास व एसएल मक्कड़ से तीन लाख 26 हजार 200 रुपये की राशि व जुर्माना जमा करा लिया गया था तथा रिपोर्ट आरबीआई को भेज दी गई थी। अब आरबीआई की ओर से दोनों सहायक प्रबंधकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। आरबीआई के निर्देश पर शहर थाना पुलिस ने प्रबंधक आशुतोष कुमार की शिकायत पर दोनों सहायक प्रबंधकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।