{"_id":"5c894eb3bdec2213ef2d17b1","slug":"141552502451-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणों से आग लगने वृद्वा की हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
विज्ञापन
कोसली। गांव नठेड़ा में मंगलवार रात को आग से जलकर एक वृद्धा की जलने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव नठेड़ा निवासी करीब 75 वर्षीय रामेश्वरी देवी लंबे समय से लकवे से ग्रस्त थी। वे बिस्तर पर ही रहती थी। मंगलवार रात को उसका पुत्र व अन्य परिजन किसी समारोह में गए थे। देर रात लगभग 2 बजे लौटे तो वृद्धा की चारपाई व साथ रखी कुर्सी आदि जली मिली। साथ ही वृद्धा की जलने से मौत हो चुकी थी। परिजनों ने मामले की सूचना कोसली थाने में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।