{"_id":"5c71a1eebdec220f1220a122","slug":"141550950894-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौवीं की छात्रा के साथ अधेड़ प्राचार्य ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौवीं की छात्रा के साथ अधेड़ प्राचार्य ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले के एक गांव में स्कूल के प्राचार्य ने शुक्रवार को नौवीं की छात्रा के साथ न केवल अश्लील बातें की, बल्कि उसके साथ छेड़छाड़ भी की। प्राचार्य की करतूत से डरी छात्रा ने उसी दिन स्कूल में महिला शिक्षकों की कमेटी को अवगत कराया। फिर कमेटी ने जांच की और शनिवार को जैसे ही प्राचार्य स्कूल पहुंचा अध्यापकों और परिजनों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार जिले के एक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्कूल का प्राचार्य कुछ दिनों से स्कूल में पढ़ने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा पर गंदी नजर रख रहा था। शुक्रवार को छात्रा किसी काम से प्राचार्य के कमरे में गई। इसी दौरान प्राचार्य छात्रा को कमरे के पीछे की तरफ ले गया। पहले तो उससे अश्लील बातें की फिर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिससे छात्रा डर गई। उसके बाद वह अपनी कक्षा में पहुंची तो महिला टीचर ने उससे पूछताछ की। छात्रा ने पूरी बातें शिक्षक को बताई। बाद में स्कूल में ही बनी 3 महिला अध्यापकों की कमेटी ने छात्रा की बातें सुनी और मामले की जांच कर छात्रा की शिकायत को जायज पाया। इसके बाद कमेटी ने छात्रा के परिजनों व गांव के सरपंच को स्कूल बुलाकर घटना से अवगत कराया। शनिवार को मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सुबह जैसे ही प्राचार्य स्कूल पहुंचा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता के बयान कराकर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ओमप्रकाश, एएसआई