फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   फरीदाबाद और पलवल के ध्यानार्थ

फरीदाबाद और पलवल के ध्यानार्थ

Fri, 22 Feb 2019 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद और पलवल के ध्यानार्थ

विज्ञापन
रेवाड़ी। आधा दर्जन आपराधिक मामलों में शामिल मेवात के बिसरू गांव निवासी बदमाश अरशद को रेवाड़ी सीआईए की टीम ने बुधवार रात को मुठभेड़ में मार दिया। वारदात में सीआईए का भी एक जवान घायल हो गया, जिसका उपचार कराया जा रहा है। एनकाउंटर में मारा गया बदमाश जिले की पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था। उस पर 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया हुआ था।

गौरतलब है कि मेवात के गांव बिसरू निवासी बदमाश अरशद ने करीब एक माह पूर्व लाखों रुपये के माल से भरे एक ट्रक को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लूट लिया था। यह बदमाश जिले की पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना था। जिले में उसके खिलाफ करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस अरशद को काबू करने के लिए कई बार दबिश दे चुकी थी, लेकिन हर बार पुलिस को चकमा दे जाता था। बुधवार रात को रेवाड़ी सीआईए की टीम को सूचना मिली थी कि बदमाश अरशद अपने गांव बिसरू में आया हुआ है। सीआईए टीम ने वीरवार सुबह उसके गांव में घेराबंदी कर दी। इसी बीच पुलिस से घिरा देख अरशद बिसरू ने अपने साथियों के साथ पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और अरशद बिसरू को ढेर कर दिया, जबकि बदमाशों की गोली लगने से रेवाड़ी सीआईए में तैनात पवन नाम सिपाही घायल हो गया। रेवाड़ी सीआईए ने गिरोह के कुछ बदमाशों को काबू भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed