{"_id":"5cc2043bbdec22140f0781c9","slug":"131556218939-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव हत्याकांड में तीसरा आरोपी यूपी के हाथरस का रवि गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गौरव हत्याकांड में तीसरा आरोपी यूपी के हाथरस का रवि गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। गांव नया टहना में एक युवक की हत्या करने वाले तीसरे आरोपी को भी रोहड़ाई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस की मेहनत रंग लाई, जिसकी बदौलत 10 दिन के भीतर सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए। पकड़े गए तीसरे आरोपी की पहचान यूपी के जिला हाथरस निवासी रवि के रूप में हुई है। इससे पहले पकड़े गए आरोपी दीपक व गोपाल को रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
थाना रोहड़ाई प्रभारी इंस्पेक्टर रविन्द्र ने बताया कि 15 अप्रैल को गांव नया टहना में ग्रामीणों को खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया था। ग्रामीणों की सूचना के बाद रोहड़ाई पुलिस ने मौके पर पहुंची पुलिस को शुरुआती जांच में पता चल गया कि युवक की हत्या की गई है। मृतक के गले से बेल्ट बंधी हुई थी तथा सिर पर भी चोट के निशान थे। मृतक के सिर में बोतल से वार किया गया था। काफी मशक्कत के बाद अगले दिन पुलिस ने मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के गांव भावीगढ़ निवासी 24 वर्षीय गौरव के रूप में की थी। उसके बाद पुलिस ने इस हत्याकांड की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए चार दिन पहले हत्याकांड में शामिल आरोपी दीपक व गोपाल को काबू किया था। दोनों यूपी के ही रहने वाले है। उनसे पूछताछ के बाद खुलासा हुआ था कि गौरव की पत्नी गोपाल की ममेरी बहन थी, जिसे गौरव ने मार दिया था। उसके बाद से ही वह खुन्नस पाले हुआ था और 14 अप्रैल की रात को उसे मारकर खेत में फेंक दिया था। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया गया तो आरोपी रवि का भी नाम सामने आया। हत्याकांड वाले दिन तीनों आरोपी एक बाइक पर सवार होकर आए थे। पुलिस टीम उसके बाद से ही रवि को तलाश रही थी। आखिरकार पुलिस ने रवि को भी काबू कर लिया। रवि को आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।