{"_id":"5c4766c4bdec22738442a355","slug":"131548183236-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को सम्मोहित कर उड़ाए कानों के कुंडल, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को सम्मोहित कर उड़ाए कानों के कुंडल, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रहों का प्रकोप बताकर महिला से लीं बालियां, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के विकास नगर में एक व्यक्ति ने धोखे से महिला की बालियां ले लीं और फरार हो गया। इसके बाद महिला ने परिजनों को वारदात से अवगत कराया। परिजनों ने मामले की शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शहर के विकास नगर निवासी अनीता देवी ने बताया कि 20 जनवरी को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान दोपहर के समय एक व्यक्ति एक बच्चे को साथ लेकर उसके घर पर पहुंचा और कुछ खाने को मांगा। जब उसने अंदर से खाना लाकर दे दिया तो वह वहीं पर बैठकर खाने लग गया। व्यक्ति ने महिला को समीप बैठाते हुए बताया कि उस पर ग्रहों का प्रकोप है और वह उसका इलाज कर सकता है। आरोपी ने महिला से उसकी बालियां मांगी तो उसने दे दी। इसके कुछ देर बाद वह व्यक्ति बच्चे सहित वहां से फरार हो गया। माडल टाउन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।