{"_id":"5a7759104f1c1b93268b8587","slug":"131517771024-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से नर्स की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से नर्स की मौत
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से नर्सिंग छात्रा की मौत
रेवाड़ी। दिल्ली-रेवाड़ी रेल मार्ग पर रविवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक नर्सिंग छात्रा की मौत हो गई। मृतक युवती के बैग से मिले कागजात के आधार पर जीआरपी ने देर शाम परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के समीप दिल्ली से रेवाड़ी आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में एक युवती आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। महिला के पास मिले बैग से उसकी पहचान मनीष कुमारी निवासी गांव लोटिया सूरजगढ़ के रूप में की गई है। पहचान-पत्र के आधार पर पुलिस ने परिजनों तक युवती की मौत की सूचना दी। देर रात तक महिला के परिजन रेवाड़ी नहीं पहुंचे थे। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि युवती सूरजगढ़ में ही नर्सिंग का कोर्स कर रही थी।