फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   महिला की फेसबुक आईडी हैक कर एक्सीडेंट का बहाने 30 हजार रुपये की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

महिला की फेसबुक आईडी हैक कर एक्सीडेंट का बहाने 30 हजार रुपये की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2019 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
महिला की फेसबुक आईडी हैक कर एक्सीडेंट का बहाने 30 हजार रुपये की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का फेसबुक अकाउंट हैक कर दुर्घटना का बहाना बनाकर छह लोगों से 30 हजार रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया, जिससे अन्य जानकारियां जुटाई जाएगी।
थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि शहर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 मार्च को बदमाशों ने उसकी बेटी का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया । फेकबुक पर उसके दुर्घटनाग्रस्त होने की झूठी सूचना डाल दी। इसके बाद फेसबुक से ही मोबाइल नंबर लेकर उसकी वाट्सअप आईडी बनाकर फेसबुक साथियों से आर्थिक सहायता की मदद मांगी। इसके बाद छह लोगों ने पांच-पांच हजार रुपये बदमाशों द्वारा बताए खाता नंबर में जमा करा दिए। इसी दौरान उसके किसी परिचित ने उसके दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी लेनी चाही तो पीड़ित को घटना की जानकारी मिली। शिकायत के अनुसार जब उसने अपनी फेसबुक अकाउंट की जांच की तो पाया कि उसकी आईडी किसी बदमाश ने हैक कर ली है। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी और जांच के दौरान पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पांच दिन के रिमांड के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

नोएडा और जयपुर में भी दर्ज हैं केस
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया कि वह लोगों के फेसबुक अकाउंट को हैक करने के लिए एक लिंक भेजते थे। जैसे ही कोई फेसबुक यूजर उस लिक को खोलता था, उसका पासवर्ड उन्हें मिल जाता था। जिसके बाद अकाउंट का ईस्तमाल कर उसके परिचितों से रुपये ऐंठते थे। वहीं पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपी पर नोएडा और जयपुर में भी आईटी एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed