{"_id":"5ad8f0214f1c1b9c098b57c9","slug":"111524166689-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर नकदी निकालने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर नकदी निकालने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदल कर नकदी निकालने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा।
भगत सिंह चौक पर स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ में धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर नकदी निकालने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मेवात निवासी फरीद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी अन्य मामले में भौंडसी जेल में बंद था। धोखाधड़ी के इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। धारूहेड़ा निवासी ओमप्रकाश का लड़का अजय 3 दिसंबर की शाम को भगत सिंह चौक पर स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर गया था। एटीएम से पैसे निकालने के लिए अजय ने दो बार एटीएम कार्ड को मशीन में डाला लेकिन आरोपियों ने मशीन को हैक किया हुआ था। इस दौरान आरोपियों का एक साथी बूथ में ही खड़ा था। उसने कहा कि जल्दी करो मैं आपका कार्ड लगा देता हूं। आरोपी ने मशीन में कार्ड डाला और अजय को पिन कोड डालने को कहा। अजय द्वारा डाले पिन कोड को आरोपी ने देख लिया। मशीन से पांच हजार रुपये निकालकर उसे दे दिए। जैसे ही अजय ने पैसे पकडे़ आरोपी ने एटीएम कार्ड बदल कर दूसरा कार्ड अजय को पकड़ा दिया। उसके साथ ही बूथ से बाहर आ गया। शाम के समय आरोपियों ने किसी अन्य एटीएम से 36 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद ओमप्रकाश को धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था।