फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार
अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


रेवाड़ी। बावल थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार रात को चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांचकर्ता नितिन कुमार ने बताया कि 8 नवंबर 2017 को उक्त आरोपी बावल के मोहल्ला बागवाला से मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गया था। पुलिस ने मोहल्ला बागवाला निवासी जसवंत की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। सोमवार रात को बावल थाना पुलिस द्वारा दोपहिया वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान उक्त आरोपी चोरीशुदा मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहा था, पुलिस ने आरोपी को जांच के लिए रूकवा लिया, और जांच के लिए बाइक के कागजात मांगे। जिस पर आरोपी ठीक से जवाब नहीं दे पाया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसने नवंबर 2017 में बावल से चोरी की थी। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

खोला थाना पुलिस ने गांव मंदौला से बैटरी चोरी करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान महेन्द्रगढ़ जिला के गांव नांगल हरनाथ निवासी रविंद्र व गांव बवानिया निवासी पवन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महेन्द्रगढ़ के गांस इसराना निवासी जितेंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह इंडस टावर कंपनी में सुपरवाइजर है। 17 जून की रात को मंदौला गांव मे कंपनी द्वारा लगाए गए टावर से आरोपी 61 बैटरी चोरी कर ले गए थे। चोरी की इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed