{"_id":"5fb565fd8ebc3e9b897916f0","slug":"crime-theft-rewari-case-file-animal-news-rewari-news-rtk582946050","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं से भरी पिकअप छोड़कर भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं से भरी पिकअप छोड़कर भागे चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की रात पशु चोरी करने के बाद जा रहे चोरों को पुलिस ने घेर लिया, इसके बाद चोर अपनी पिकअप गाड़ी को गांव कृष्ण नगर के निकट छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप गाड़ी से एक भैंस, एक झोटा व मृत कटड़ा बरामद किया है। पुलिस ने पिकअप से अवैध हथियार भी बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात को नाहड़ चौकी पुलिस गांव झाड़ौदा के निकट गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गांव लुखी की ओर से एक तेज रफ्तार पिकअप आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने संदिग्ध मान कर चालक को पिकअप गाड़ी रोकने का इशारा किया। परंतु चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय रफ्तार बढ़ा दी तथा गांव कृष्ण नगर की ओर भाग गए। पिकअप गाड़ी में कुछ लोग भी सवार थे तथा पीछे पशु भरे हुए थे। चोर महेंद्रगढ़ के गांव बसई एक भैंस व झोटा तथा लूखी से एक भैंस चोरी कर जा रहे थे।
पिकअप को कब्जे में लेकर पशुओं को मुक्त करा लिया गया है। तलाशी के दौरान पिकअप से एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
- प्रमोद कुमार, नाहड़ पुलिस चौकी इंचार्ज।