{"_id":"5d41e1ba8ebc3e6d1810322b","slug":"crime-rewari-news-rtk508695745","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी प्रभारी को पीटने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी प्रभारी को पीटने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाड़ावास गांव पुलिस चौकी के प्रभारी हेड कांस्टेबल अमित कुमार और उनके दो सह कर्मियों को बंधक बनाकर पीटने वाले आरोपियों के खिलाफ चार दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं पुलिस कर्मियों के साथ हुई घटना में कार्रवाई में देरी करने वालों के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं। इस मामले को अमर उजाला के प्रमुखता से प्रकाशित करने पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया तो कार्रवाई हुई।
भाडावास गांव पुलिस चौकी में 27 जुलाई की रात को बतौर प्रभारी तैनात हेड कांस्टेबल अमित कुमार, जिप्सी चालक और एक होमगार्ड एक महिला की शिकायत पर मामले की जांच करने गए थे। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी थी। आरोप था कि चौकी इंचार्ज और उनके सह कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा गया। रामपुरा थाना में शिकायत देने के तीन बाद भी मामला दर्ज नहीं किया था। जबकि पीड़ित द्वारा आरोपियों के खिलाफ घटना वाली रात को ही शिकायत दे दी गई थी।
अमर उजाला ने बुधवार को इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिस पर पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन ने संज्ञान लिया और दोनों आरोपी सुनील और सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके साथ ही एसपी ने मामला दर्ज करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ भी जांच कराई जा रही है। कानून सबके लिए बराबर है।
- नाजनीन भसीन, पुलिस अधीक्षक