फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Crime,rewari,hang sucide,news

मोबाइल दुकान संचालक और युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 21 Nov 2020 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Crime,rewari,hang sucide,news
शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित एक सोसायटी निवासी मोबाइल की दुकान संचालक ने अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली। परिजन ने दरवाजा तोड़ कर फ्लैट में पहुंचे। दुकानदार द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। घटना के समय फ्लैट पर कोई नहीं था। दूसरी ओर वीरवार की रात को गांव बीकानेर में भी एक युवक ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनचंदा सोसायटी निवासी योगेश उर्फ सन्नी ने शहर के माडल टाउन में मोबाइल की दुकान की हुई थी। उसकी पत्नी बच्चों के साथ कुछ दिन के लिए मायके गई हुई थी तथा वह फ्लैट पर अकेला रह रहा था। उसके पिता व भाई शहर के सैयद सराय मोहल्ला में रहते है। शुक्रवार को दोपहर तक सन्नी दुकान पर नहीं पहुंचा। परिजनों ने सन्नी के मोबाइल पर कई बार कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठाया। फोन नहीं उठाने पर उसके पिता चरणजीत व भाई फ्लैट पर पहुंच तो अंदर से बंद मिला। काफी कोशिश के बाद भी जब सन्नी ने अंदर से कोई जवाब नहीं दिया तो दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर सन्नी का शव लटका हुआ था। सूचना के बाद माडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अभी दुकानदार द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। सन्नी ने कुछ दिन पूर्व माडल टाउन ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान पद के चुनाव भी लड़े थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर गांव बीकानेर निवासी राहुल ने अपने घर में ही आत्महत्या कर ली। परिजन सुबह उन्हें जगाने के लिए गए तो कमरे में शव मिला। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed