{"_id":"5fb6b3448ebc3e9bda538319","slug":"crime-rewari-case-file-news-rewari-news-rtk583068973","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर स्कूल में अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर स्कूल में अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोल थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित निजी स्कूल के संचालक ने एक युवक पर स्कूल में आकर छात्राओं व स्टाफ के सामने गाली-गलोच करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। इस मामले में पुलिस न आरोपी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की थी, लेकिन निजी स्कूल एसोसिएशन द्वारा पुलिस अधिकारियों से मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में स्कूल संचालक ने कहा है कि 16 नवंबर को उसका एक शिक्षक गेट नंबर दो के पास बोर्ड की परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं के फोटो खींच रहा था। इसी दौरान गांव पाली निवासी एक युवक वहां पर पहुंचा तथा गालियां देनी शुरू कर दीं। उन्होंने युवक को गाली देने से रोकने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी बसों में आग लगाने तथा जान से मारने की धमकी दी। स्कूल संचालक ने कुंड चौकी में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बजाय शांति भंग की कार्रवाई की थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करने पर बुधवार को प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।