फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Crime,meeting,sucide,Rewari News,rajput

30 लाख का दहेज मांगने पर पिता के आत्महत्या करने के बाद राजपूत समाज अब करेगा दहेज लोभियों का बहिष्कार

Tue, 24 Nov 2020 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Crime,meeting,sucide,Rewari News,rajput
वर पक्ष की ओर से 30 लाख रुपये दहेज मांगने पर जिले के गांव पालड़ा निवासी पिता की आत्महत्या के बाद अब राजपूत समाज अब मुखर हो गया है। सोमवार को समाज के लोगों ने बैठक कर दहेज लोभियों का सामाजिक बहिष्कार करने का आह्वान किया है। राजपूत प्रतिनिधि सभा रेवाड़ी की आपात बैठक मिस्टर सिंह के निवास स्थान पर हुई, अध्यक्षता ठाकुर ओमपाल सिंह चौहान ने की।
विज्ञापन

बैठक में गांव पालडा निवासी कैलाश तंवर द्वारा दहेज मांगने पर आत्महत्या करने के लिए मजबूूर करने की निंदा की गई। साथ ही स्वर्गीय कैलाश तंवर को न्याय दिलाने के लिए समाज व सरकार हर संभव प्रयास करने का फैसला लिया गया। बैठक में डॉक्टर किशोर सिंह शेखावत, बाबू दान सिंह, दिनेश चौहान कुंडल, अनिल अत्री, संजय ठाकुर, विजेंद्र सिंह चौहान, मामन सिंह चौहान, रविंद्र शेखावत, राजवीर चौहान, राजपाल सिंह चौहान, कुंवर दीवान सिंह चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

25 नवंबर को होनी थी बेटी की शादी
जानकारी के अनुसार गांव पाड़ला निवासी किसान कैलाश ने अपनी बेटी की शादी गुरुग्राम के गांव कासन निवासी सुनील कुमार के बेटे रवि के साथ तय की थी। इसके साथ ही बेटे का रिश्ता राजस्थान के दौसा में तय किया हुआ है। 25 नवंबर को बेटी की शादी होनी तय की गई थी तथा इसी दिन बेटे का लगन समारोह था। सोमवार को बेटी का लगन लेकर गांव कासन जाना था तथा एक दिसंबर को बेटे की शादी होनी थी। आरोप है कि लगन से पहले गांव कासन निवासी वर पक्ष ने बिचौलिये के जरिए दहेज में 30 लाख रुपये का सामान लेकर आने की मांग रख दी। 19 नवंबर को कैलाश अलवर जिला के गांव बूढ़ी बावल निवासी अपने बहनोई चेतराम व भांजे को साथ लेकर वर पक्ष के घर गए तथा उन्हें बताया कि वह 30 लाख का सामान नहीं दे सकते। आरोप है कि वर पक्ष ने चेतावनी दी कि यदि 30 लाख के दहेज की व्यवस्था न हो तो लगन लेकर मत आना। वह अपने बहनोई के साथ ही उनके घर राजस्थान के गांव बूढी बावल चले गए तथा वहीं पर 19 नवंबर को ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मरने से पूर्व कैलाश ने शादी के कार्ड पर ही सुसाइड नोट लिख दिया, जिसमें वर पक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की बेटी की शिकायत पर आरोपी रवि, सुनील, विनयपाल, मंजूू व मामचंद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
- रमाशंकर, एसएचओ खुशखेड़ा, अलवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed