फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Crime,arrest,accused,case file,snaching

युवती की अंगूठी छीनने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Crime,arrest,accused,case file,snaching
शहर के मोहल्ला चौधरीवाड़ा में एक युवती व उसकी बहन से मारपीट कर अंगूठी छीनने के मामले में शहर थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी सती कालोनी निवासी मनीष उर्फ मोनू है। गत दिवस आरोपी को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के रिमांड पर लिया था। हाल आरोपी की अन्य किसी मामले में नारनौल जेल में बंद था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शहर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने कहा था कि 30 अक्तूबर को वह अपनी बहन व जीजा के साथ राजगढ़ से अपने घर वापस आई थी। घर पहुंचे तो वहां पर मनीष उर्फ मोनू, चौधरीवाड़ा निवासी देवेंद्र उर्फ चिंटू व कतोपुर निवासी मनीष मौजूद थे। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू करी दी तथा उनसे अंगूठी भी छीन ली। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पहले भी इस मामले में शामिल कई आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। सोमवार की शाम को आरोपी मनीष को भी गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed