{"_id":"63309cc663db2202610a1a0a","slug":"creta-car-and-bike-theft-case-registered-rewari-news-rtk659080449","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेटा कार व बाइक चोरी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेटा कार व बाइक चोरी, मामला दर्ज
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कभी वाहनों को तो कभी घरों को निशाना बना रहे हैं। शहर के सेक्टर तीन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास से एक क्रेटा कार और गांव पीथनवास में बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने दोनों मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के सेक्टर तीन निवासी रोहित शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार की देर शाम करीब साढ़े 8 बजे वह अपनी क्रेटा कार को अपने घर के बाहर खड़ी करके चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे आकर देखा तो वहां से कार गायब थी। उन्होंने अपने स्तर पर कार की तलाश की, लेकिन कहीं नहीं मिली। पीड़ित की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना के अंतर्गत सेक्टर तीन चौकी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इधर, दूसरी ओर गांव पीथनवास निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक डेंटल लैब पर काम करते हैं। 20 सितंबर की रात को उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह करीब 4 बजे उठकर देखा तो वहां से बाइक गायब थी। इसके बाद पीड़ित ने कसौला थाना में जाकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी, मॉडल टाउन थाना प्रभारी रणसिंह ने बताया कि कार चोरी की वारदात को लेकर पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, कसोला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बाइक चोरी के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।