फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Created ruckus in hotel after drinking alcohol, three accused arrested

Rewari News: होटल में शराब पीकर किया हंगामा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Aug 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 12 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Created ruckus in hotel after drinking alcohol, three accused arrested
फोटो : 21पकड़े गए तीनों आरोपी। स्रोत : पुलिस - फोटो : जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुंड। स्थानीय बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में शराब के नशे में हंगामा करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में महेंद्रगढ़ गांव नसीबपुर निवासी सोनू, राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव लखीवास निवासी निखिल औ गांव बुडोली निवासी अंकित शर्मा शामिल हैं।
गांव मनेठी निवासी रामकिशन ने 10 अगस्त को थाने में दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह कुंड बस स्टैंड के पास होटल चलाता है। होटल में हर रोज की तरह शाम को कुछ लोग अपने परिवार सहित खाना खा रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में आए तीन युवकों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

समझाने के बाद तीनों युवक अभद्र भाषा का उपयोग करते रहे। उनमें से एक युवक ने अपना नाम सोनू निवासी नसीबपुर बताया। बाद में तीनों युवक अपनी बाइक पर बैठकर चले गए। तीनों युवक शराब के नशे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को कुंड बैरियर से आगे एक होटल से काबू किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खोल में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। चर्चा है कि मौके पर एक जज परिवार के साथ खाना खा रहे थे। चर्चा है कि जजके ही पुलिस को सूचित किया था लेकिन कुंड पुलिस का कहना है कि उनके पास किसी भी जज का फोन नहीं आया था। जब होटल पर पहुंचे तो कोई भी नहीं था। वहीं, होटल संचालक ने भी इस बात से इंकार किया है।


ये था पूरा मामला
तीनों युवक होटल में खाने का ऑर्डर देना चाहते थे। होटल मालिक रामकिशन ने युवकों को नशे में देखकर खाना देने से इनकार दिया और तीनों को होटल से निकल जाने के लिए कहा। होटल मालिक का कहना था कि उनका फैमिली होटल है। इस पर तीनों युवक भड़क गए थे। युवकों ने हमला करने भी कोशिश की लेकिन होटल कर्मियों ने आकर उन्हें रोका। इसके बाद होटल मालिक ने मामले की सूचना डायल-112 पर दी। थोड़ी देर में पुलिस होटल में पहुंची और तीनों युवकों की फुटेज देखी। साथ ही उनकी बाइक का नंबर भी लिया। उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया। नारनौल के नसीबपुर गांव के निवासी सोनू की शादी निखिल की बहन के साथ हुई है। सोनू रक्षाबंधन पर अपने ससुराल बहरोड़ गया हुआ था। वहां से वह रविवार को साले निखिल के साथ पार्टी करने बाइक पर रेवाड़ी की ओर निकल आया। रास्ते में ही उन्हें अंकित भी मिल गया, जो उनका दोस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed