फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Court reprimands NP for not switching on traffic lights

Rewari News: ट्रैफिक लाइट न चालू होने पर कोर्ट ने नप को लगाई फटकार

Sat, 17 Aug 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Aug 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Court reprimands NP for not switching on traffic lights
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर में ट्रैफिक लाइट को लेकर चल रहे मामले में जूनियर डिवीजन की सिविल जज मिताली अग्रवाल ने नगर परिषद से ट्रैफिक लाइट चालू नहीं होने को लेकर जवाब मांगा। साथ ही फटकार भी लगाई। नगर परिषद के जेई ने सफाई देते हुए कहा कि ठेकेदार को काम दिया गया है लेकिन वह काम नहीं कर रहा है। इस पर अदालत ने कहा कि ठेकेदार पर किसी प्रकार की कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
सिविल जज मिताली अग्रवाल की कोर्ट में शुक्रवार को ट्रैफिक लाइट्स को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान मौके पर नगर परिषद के जेई, पीडब्ल्यूडी के जेई और ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी मौजूद रहे। एडवोकेट सुनील भार्गव ने बताया कि नगर परिषद ने कोर्ट में तीन चौक पर लगे ट्रैफिक लाइट्स की फोटो पेश की। हालांकि, फोटो में यह नहीं दिखाई दे रहा था की लाइट जल रही है या नहीं जल रही है। इस पर जज ने नगर परिषद से पूछा कि आखिर फोटो में ट्रैफिक लाइट चालू क्यों नहीं दिखाई दे रही है। 3 तारीखों से क्या किया जा रहा है। इस पर नगर परिषद के जेई ने कहा कि ट्रैफिक लाइट को जल्द ही चालू किया जाएगा। बताया कि ठेकेदार को काम दिया हुआ है, मगर वह नहीं कर रहा है। जज ने नगर परिषद से पूछा कि आखिर ठेकेदार पर किसी प्रकार की कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। इस पर नगर परिषद कोई भी ठोस जवाब नहीं दे सका। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि लाइट जलेगी तो वह भी आसानी से कार्य कर सकेंगे। वह लाइट जलने का इंतजार कर रहे हैं। कोर्ट 23 अगस्त को इस मामले में फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन


24 लाख रुपये में दिया था ठेका

नगर परिषद ने मई में ट्रैफिक लाइट को सुधारने के लिए 24 लाख रुपये का ठेका दिया था। ठेकेदार की ओर से ट्रैफिक लाइट का काम भी शुरू किया गया, लेकिन कार्य बीच में छोड़ देने से अब ट्रैफिक लाइट शोपीस बन गई। शहर में 5 चौराहों पर ट्रैफिक लाइट चालू की जानी थी लेकिन सिर्फ बावल चौक पर ही टाइमर चलता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, यहां भी वाहन चालकों से इसकी पालना कराए जाने की शुरुआत नहीं हुई है। क्योंकि, यह चेकिंग की प्रक्रिया से गुजर रही हैं। लाइटें ठीक से चालू हों और टाइमर काम करेगा तो ही पुलिस को सौंपी जा सकती हैं। लाइटों को लेकर जो भी प्रयास हो रहे हैं वो भी कोर्ट की सख्ती के बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट ड्राइव के बाद भी ट्रैफिक लाइट चालू नहीं
शहर में विभिन्न चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइट कभी सुचारू ही नहीं की गई हैं। इनके टेस्ट ड्राइव जरूर हुए हैं। वाहनों को इनके अनुसार चलाकर देखा गया। टाइम भी सेट कर दिया गया था। पायलट चौक व झज्जर चौक पर तो वाहन चालकों ने इन लाइटों के अनुरूप चलना शुरू भी कर दिया था, मगर यह काम पूरी तरह अमल में आता उससे पहले ही लाइटें फिर ठप हो गई। शहर में मुख्य 5 जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटें चालू होनी हैं। इनमें सरकुलर रोड स्थित नाईवाली चौक, झज्जर चौक, धारूहेड़ा चुंगी, अभय सिंह चौक व पायलट चौक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed