फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Councilor Dalip Mata, caught in fraud after verifying documents, arrested

Rewari News: कागजात सत्यापित कर धोखाधड़ी में फंसे पार्षद दलीप माटा गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2024 09:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 29 Mar 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
Councilor Dalip Mata, caught in fraud after verifying documents, arrested
रेवाड़ी। करोड़ों की दुकान को धोखाधड़ी से हड़पने के मामले में मॉडल टाउन पुलिस ने शुक्रवार की सुबह वार्ड नंबर-11 से पार्षद दलीप माटा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में डेढ़ वर्ष पहले मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस पर सवाल उठने लगे थे जिसको लेकर पुलिस ने पार्षद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से पार्षद माटा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पार्षद का कहना है कि उन्होंने एक पार्टी के कागजात को सत्यापित किया था, कोई गलत काम नहीं किया।
विज्ञापन

पार्षद दलीप माटा पर एक दुकान से जुड़े फर्जी दस्तावेजों को सत्यापित करने के अलावा आरोपियों के पक्ष में हलफनामा देने का आरोप है। नई सब्जी मंडी की एक दुकान शिकायतकर्ता राकेश कुमार के पिता किशनलाल के नाम पर थी। किशनलाल की मौत के बाद राकेश और उसकी बहनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर प्लानिंग के तहत दुकान हड़प ली। राकेश कुमार ने मॉडल थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई थी। इसके बाद कार्रवाई अमल में लाई गई है। 5 महीने पहले पुलिस टीम ने पार्षद के घर पर छापा डाला था। शहर के टीपी स्कीम निवासी राकेश कुमार ने नवंबर 2022 में मॉडल टाउन थाना में 9 लोगों पर धोखाधड़ी की केस दर्ज कराया था। इसमें वार्ड नंबर-11 से पार्षद दलीप माटा भी नामजद थे। केस दर्ज होने के बाद पार्षद ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी लगाई, जिसे कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया था। हालांकि, पार्षद का दावा है कि उन्हें कोर्ट और पुलिस से जमानत मिल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पार्षद माटा ने कही ये बातें

पार्षद दलीप माटा ने कहा कि मेरे खिलाफ जो केस बनाया था, उसमें मेरी जमानत थाने से और कोर्ट से हो गई थी। दूसरी पार्टी वाले शिकायते करते रहते हैं। इसका मुझपर फर्क पड़ने वाला नहीं है। पुलिस उनको लेकर आई है, जो पूछताछ करनी है करेगी। मुझे न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस मुकदमे में मुझे शामिल किया गया है, उसमें मैंने सिर्फ एक कागजात को सत्यापित किया था। जो पार्टी मेरे पास एफीडेविट लेकर आई थी उसे सत्यापित कर कोई गलत काम नहीं किया।


वर्जन-

धोखाधड़ी के मामले में 2022 में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में दलीप माटा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।-कृष्ण कुमार, प्रभारी, मॉडल टाउन थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed