बदमाशों ने पार्षद के बेटे को मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित नैहचाना कट के निकट एक होटल संचालक को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल होटल संचालक बावल के वार्ड संख्या छह से पार्षद कमला देवी का बेटा है। घायल को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बावल के वार्ड नंबर छह के टीबडीपुर मोहल्ला निवासी राजबीर के 30 वर्षीय बेटे बलजीत ने नेशनल हाईवे आठ पर नैहचाना कट के नजदीक नीलकंठ नाम से होटल खोला हुआ है। सोमवार रात्रि करीब 10 बजे बलजीत अपने होटल के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उसके साथ छीना झपटी शुरू कर दी। बदमाशों से छुड़वाकर बलजीत जैसे ही होटल की तरफ भागा बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली बलजीत के पैर में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। होटल कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल संचालक बलजीत को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तथा बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बलजीत का रेवाड़ी के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है तथा चिकित्सकों ने उसके पैर से गोली भी निकाल दी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की जांच की जा रही है: एसएचओ बावल थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।