फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Corona vaccine applied to 404 people including 170 Nepalis

170 नेपालियों सहित 404 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन

Sun, 19 Sep 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine applied to 404 people including 170 Nepalis
मक्खनलाल की धर्मशाला में कोरोना की वैक्सीन लगाते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : Rewari
रेलवे रोड स्थित मक्खनलाल धर्मशाला में मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज और सड़क सुरक्षा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 404 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें से 111 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। शिविर में उन लोगों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी गयी, जिनके पास आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र नहीं था। उनमें अधिकांश नेपाल के करीब 170 नागरिक थे।
विज्ञापन

शिविर में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने लोगों को कोरोना टीकाकरण कराने के बाद भी एहतियात बरतने की सलाह दी। उन्होंने 40 सेकेंड तक हाथ धोने, मुंह पर साफ मास्क पहनने, भीड़ से बचते हुए दो गज की दूरी का पालन करते हुए स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया। कुतुबपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रजत ने इस मौसम में अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए भीड़ में जाने से बचने और संतुलित खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी। सड़क सुरक्षा संगठन के चेयरमैन रमेश वशिष्ठ और वरिष्ठ उपप्रधान अरुण गुप्ता ने स्वास्थ्य के साथ यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान किया। वाहन चलाते वक्त हेलमेट, सीट बेल्ट पहनने के साथ ईयर फोन लगाकर वाहन नहीं चलाने का आह्वान किया। मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज नगर समिति रेवाड़ी के अध्यक्ष रामबहादुर खड़का, उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद ने समाज की गतिविधियों और संगठन की आवश्यकता पर विचार रखे। इसके अलावा तेजवीर घर्ती, जोग बहादुर, रुपेश रोका, प्रेम अधिकारी, हिमलाल अधिकारी के साथ अन्य सदस्यों ने विभिन्न प्रभार संभाले। शिविर में पीएचसी कुतुबपुर की एएनएम रेणु, सुरेश, योगेश, सत्यनारायण, योगेश, लखन, दीपक, मोहन, नसीब, कमल ने टीकाकरण में सहयोग किया। आरएसओ सदस्य एवं लायंस क्लब प्रधान राकेश गर्ग, वीजेंद्र भारद्वाज, लोकेश गोयल, बृजेश अग्रवाल, दीपक सैनी, भारत भूषण, श्रीप्रकाश यादव ने विभिन्न प्रभार संभाले। कार्यक्रम में रोटरी क्लब आफ रेवाड़ी मेन के प्रधान जेपी चौहान, मखनलाल धर्मशाला के निदेशक आशुतोष गुप्ता ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed