फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   corona,Rewari News,corona active case

स्वास्थ्य विभाग और स्कूल की लापरवाही से 10 दिन स्कूल आते रहे तीन छात्र संक्रमित

Sat, 21 Nov 2020 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
corona,Rewari News,corona active case
कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी गांव बव्वा के राजकीय स्कूल के तीन विद्यार्थी 10 दिन तक स्कूल में कक्षाओं में आते रहे। इससे स्कूल में पढ़ रहे कक्षा 9वीं से 12वीं के 75 विद्यार्थियों व उनके परिजनों में भी संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि विद्यार्थियों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग व स्कूल प्रबंधन कितनेे गंभीर है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश सरकार द्वारा एक बार फिर स्कूूलों को बंद करने का निर्णय लेना पड़ा है।
विज्ञापन

बता दें कि कोसली क्षेत्र के गांव बव्वा के राजकीय स्कूल में दो नवंबर को विद्यार्थियों की कोरोना की जांच की गई थी। जांच के बाद विद्यार्थियों की तीन दिन के लिए छुट्टी कर दी गई थी, लेकिन इसके बाद छात्र स्कूल आते रहे। बताया जा रहा है कि 10 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूल प्रबंधन को मौखिक रूप से तीन विद्यार्थियों के पॉजिटिव होने की सूचना दी। मौखिक सूचना व छुट्टी होने के चलते स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब 19 नवंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग ने लिखित रूप में तीन छात्रों के संक्रमित होने की सूचना दी है। इसके बाद तीनों विद्यार्थियों को क्वारंटीन कर दिया गया है तथा अन्य विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों की भी कोरोना जांच की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्कूल बंद कर सैनिटाइज कराया
बव्वा स्कूल के तीन छात्रों के कोरोना संक्रमित पाए जाने की अधिकारिक सूचना के बाद स्कूल को बंद कर दिया गया है तथा शुक्रवार को स्कूल को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया गया है। दूसरी ओर अन्य विद्यार्थियों व परिजनों में भर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो से 20 नवंबर तक मिले 98 विद्यार्थी संक्रमित
जिले में दो नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक राजकीय व प्राइवेट स्कूलों के 98 विद्यार्थी कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसके बाद भी न केवल स्वास्थ्य विभाग बल्कि स्कूल प्रबंधन भी कोरोना संक्रमण को लेकर बेपरवाह नजर आ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने देरी सूचना दी: प्रिंसिपल
राजकीय स्कूल बव्वा के प्रिंसिपल जयभगवान का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने सूचना देने में देरी की। विद्यार्थी लगातार स्कूल आते रहे। ऐसे में संक्रमित छात्र आसपास के विद्यार्थी ही नहीं परिवार व रिश्तेदारों को भी संक्रमित कर चुके होंगे। ऐसे में अब संक्रमण फैलाने वाले की जवाबदेही भी तय होना जरूरी है।
शुक्रवार को 92 नए पॉजिटिव पाए
रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार को 92 नए पॉजिटिव केस आए है तथा 71 नागरिक ठीक हुए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 108166 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 9528 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 8947 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 50 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 531 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 97458 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तथा शेष 1180 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में तीन नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं।

जिले में कोविड पॉजिटिव 45 मरीज विभिन्न अस्पतालों में, एक कोविड केयर सेंटर में जबकि 485 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को जिले से संबंधित 92 नए कोविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 29 रेवाड़ी शहर, 11 धारूहेडा, 6 कापडीवास, 5-5 कोसली, बुडाना, ततारपुर व तुर्कियावास, 4-4 गोकलपुर, जांट व ततारपुर, 2-2 बूढपुर, भुरथला, असदपुर, तथा एक-एक केस बावल, गोकलगढ़, अलावलपुर, गुगोढ़, जैतपुर, गुरावड़ा, करनावास व नठेडा से संबंधित हैं। साथ ही 71 कोविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 26 रेवाड़ी शहर, 9 डाबडी, 7 भाडावास, 3-3 कोसली व परखोतमपुर, 2-2 भालखी, भाडावास, भुरथला, गामडी, गुरावड़ा, तथा एक-एक खरखड़ा, छव्वा, खरसानकी, खोरी, रोलियावास, धमालखा, लूलाअहीर, नंगली गोधा, निमोठ, पाल्हावास, फिदेडी, बिसोवा व खेड़ी से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed