फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Copper and aluminium prices rise; prices of electrical appliances go up.

Rewari News: तांबा-एल्युमिनियम महंगे, बिजली के उपकरणों की कीमतों में बढ़ोतरी

Thu, 02 Jul 2026 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 02 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Copper and aluminium prices rise; prices of electrical appliances go up.
बावल मार्ग पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद की दुकान। संवाद
रेवाड़ी। तांबा और एल्युमिनियम की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार पर दिखाई देने लगा है। इन धातुओं से बनने वाले बिजली के उपकरणों की कीमतों में पिछले पांच महीनों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। कई उत्पाद महंगे होने से बाजार की मांग प्रभावित हुई है और ग्राहक खरीदारी टाल रहे हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार तांबे की कीमत करीब 1,200 से बढ़कर 1,800 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। इसका सीधा असर बिजली के तारों और अन्य इलेक्ट्रिकल उत्पादों पर पड़ा है। एक एमएम तार के बंडल की कीमत 1,100 रुपये से बढ़कर 1,650 रुपये हो गई है।
विज्ञापन

डेढ़ एमएम के बंडल का दाम 1,700 रुपये से बढ़कर 2,450 रुपये और ढाई एमएम के बंडल की कीमत 3,100 रुपये से बढ़कर 3,900 रुपये तक पहुंच गई है। इसी तरह 48 इंच के पंखे की कीमत 1,200 रुपये से बढ़कर 1,450 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की मोटरों के दाम में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आधा एचपी की मोटर, जो पहले 2,800 रुपये में मिलती थी, अब 4,500 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं दो एचपी की मोटर की कीमत 8,000 रुपये से बढ़कर 10,000 रुपये हो गई है।
व्यापारियों का कहना है कि तांबे के साथ-साथ एल्युमिनियम की कीमतों में बढ़ोतरी से उत्पादन लागत भी बढ़ गई है। कच्चे माल के महंगा होने के कारण ब्रांडेड कंपनियों के अलावा स्थानीय निर्माता भी उत्पादों की कीमतें बढ़ाने को मजबूर हैं।

तांबे की कीमतों में लगातार वृद्धि के कारण बिजली के तार, पानी की मोटर और अन्य इलेक्ट्रिकल सामान महंगे हो गए हैं। इन उत्पादों में तांबे का व्यापक उपयोग होता है, इसलिए लागत बढ़ने का सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। बढ़ी हुई कीमतों के कारण ग्राहक खरीदारी से बच रहे हैं जिससे बाजार में मंदी का माहौल है।

- विक्की, बावल चौक इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी

पानी की मोटर पहले करीब 3,500 रुपये में मिलती थी, उसकी कीमत अब लगभग 4,500 रुपये हो गई है। इसके अलावा बिजली के तार, स्विच-बटन और अन्य इलेक्ट्रिकल उत्पादों की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
- नवीन, सर्कुलर रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed