फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cooch Behar Trophy... Jhajjar's Kanishk Chauhan took four wickets in two innings.

Rewari News: कूच बिहार ट्रॉफी... झज्जर के कनिष्क चौहान ने दो पारियों में लिए चार विकेट

Sun, 01 Dec 2024 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Cooch Behar Trophy... Jhajjar's Kanishk Chauhan took four wickets in two innings.
झज्जर। कनिष्क चौहान- स्त्रोत : परिवार
हरियाणा और पंजाब के बीच खेले जा रहे कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 के मैच में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक हरियाणा जीत से 344 रन दूर है। वहीं पंजाब की टीम जीत से पांच विकेट दूर है। तीसरे दिन पंजाब की टीम ने छह विकेट पर 303 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। हरियाणा की टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट खोकर 107 रन बनाए हैं। इस दौरान झज्जर के कनिष्क ने दोनों पारियों में चार विकेट लिए है।
विज्ञापन

पंजाब के रोपड़ क्रिकेट ग्राउंड में कूच बिहार ट्राफी अंडर-19 का मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन के खेल समाप्ति तक हरियाणा और पंजाब की टीम अपनी पहली पारी में ऑलआउट हो चुकी थी। तीसरे दिन पंजाब की टीम अपनी दूसरी पारी की शुरूआत करने उतरी। पंजाब की टीम ने दूसरी पारी के 59.5 ओवरों में छह विकेट पर 303 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
विज्ञापन

पंजाब की तरफ से दूसरी पारी में राहुल कुमार ने नाबाद शतकीय पारी खेली। वहीं कप्तान विहान ने 52 रन, देव अमृतपाल सिंह ने 52 रन और प्रभजीत सिंह ने नाबाद 53 रन बनाए। हरियाणा की तरफ से दूसरी पारी में अजल सिवाच और झज्जर के कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट लिए। वहीं कनिष्क चौहान दोनों पारियों में चार विकेट ले चुके हैं। झज्जर के सम्मी कादियान को दूसरी पारी में कोई विकेट हासिल नहीं हुआ। हरियाणा की टीम तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट खोकर 107 रन बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की टीम की तरफ से दूसरी पारी में यश अधाना ने 38 रन बनाए है। सुखलीन सिंह 28 रन और कप्तान रुद्राक्ष नरवाल दो रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। झज्जर के सम्मी कादियान और कनिष्क चौहान की अभी तक इस पारी में बल्लेबाजी नहीं आई है। कनिष्क चौहान ने पहली पारी में 16 रन बनाए थे। हरियाणा की टीम अभी भी जीत से 344 रन दूर है। वहीं पंजाब की टीम मैच जीतने से पांच विकेट दूर है। आज मैच का आखिरी दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed