फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Contribute to save the earth and environment: Dr. Lamba

पृथ्वी व पर्यावरण को बचाने के लिए योगदान दें: डॉ. लांबा

Tue, 23 Apr 2024 04:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 23 Apr 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Contribute to save the earth and environment: Dr. Lamba
रेवाड़ी। पृथ्वी दिवस के मौके पर प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत: विश्वविद्यालय
बावल। कस्बा स्थित कृषि विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सोमवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में 200 छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों व गैर शिक्षक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. लांबा ने धरती के प्रति हमारी जिम्मेदारियों के बारे में चर्चा की। उन्होंने प्रतिभागियों, छात्रों व अन्य उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि हम पृथ्वी व पर्यावरण को बचाने के लिए अपने-अपने स्तर पर योगदान दें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद विश्वास शर्मा ने विद्यार्थियों से प्लास्टिक के कम इस्तेमाल पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर एवं स्लोगन, शिल्प कला, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और प्रश्नोत्तरी आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पृथ्वी का बचाव, जल संरक्षण, प्लास्टिक का इस्तेमाल व इससे होने वाली हानियां व बढ़ते प्रदूषण के बारे में जागरूक करना था। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें प्रस्ताव लेखन प्रतियोगिता में महक मौर्या प्रथम एवं वासु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में दीपांशु ने प्रथम व प्रिंस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

हिंदी भाषण प्रतियोगिता में करण प्रथम व प्रकृति द्वितीय रही। क्राफ्टिंग में ध्रुव सोनी प्रथम व विनोद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्लाइड शो प्रतियोगिता में अमन व आदित्य प्रथम एवं अवीना द्वितीय स्थान पर रही। फोटोग्राफी में आजाद प्रथम, आदित्य व खुशबू द्वितीय स्थान पर रहे। वीडियोग्राफी में अमन व आदित्य प्रथम एवं हर्ष द्वितीय स्थान पर रहे। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में तनीषा प्रथम व प्रतिभा द्वितीय स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में आरती प्रथम व अविनाश द्वितीय रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अवंत, लक्ष्य, दीपांशु की टीम प्रथम व वेदांत, प्रवीण, नरेश की टीम द्वितीय स्थान पर रही। डॉ. मुकेश ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए विजेताओं को बधाई दी। मुख्य अतिथियों को प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed