फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Consumer said - electricity prices should not increase in the era of inflation

उपभोक्ता बोले- महंगाई के दौर में बिजली की कीमतें नहीं बढ़नी चाहिए

Fri, 01 Apr 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Consumer said - electricity prices should not increase in the era of inflation
बिजली निगम की ओर से बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इससे उपभोक्ताओं में भारी रोष है। उनका कहना है कि कमरतोड़ महंगाई के दौर में बिजली की कीमत कम होनी चाहिए। ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। निगम की ओर से कोई बदलाव नहीं किया गया है। निगम की ओर से घरेलू बिजली की दर घरेलू वर्ग-1 के अनुसार (0-50) 2 रुपये प्रति यूनिट व (51-100) 2 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट है, वहीं घरेलू कैटेगरी-2 के अनुसार (0-150) 2 रुपये 75 पैसे प्रति यूनिट, (151-250) 5 रुपये 25 पैसे प्रति यूनिट, (251-500) 6 रुपये 30 पैसे प्रति यूनिट, (501 से 800) 7 रुपये 10 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम के चलते बिजली की खपत ज्यादा होगी। कैटेगरी-3 में निगम की ओर से रेट कम किए जाने चाहिए। निगम की ओर से वैसे तो बिजली गांवों में पहुंच रही है। रेट को लेकर सरकार इस पर विचार करे व उपभोक्ताओं को राहत दें।
विज्ञापन

-थावर सिंह, बिजली उपभोक्ता
महंगाई के इस दौर में धीरे-धीरे बिजली के दाम भी बढ़ाए जा रहे हैं। बिजली हम सभी की जरूरी सुविधाओं में से एक मानी जाती है। बिजली जीवन का हिस्सा बन चुकी है। इसलिए हम सरकार से गुजारिश करते हैं कि बिजली के दामों में बढ़ोतरी न करें व लोगों को महंगाई से राहत प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेश, बिजली उपभोक्ता
गर्मी के मौसम में बिजली की खपत ज्यादा होती है। ज्यादातर उपभोक्ता कैटेगरी-3 में शामिल हो जाएंगे। अगर कैटेगरी-3 में बिजली के रेट पर कटौती की जाए तो लोगों को राहत मिलेगी। बिजली आज के समय में हम सभी की जरूरत है। महंगाई के दौर में बिजली के रेट कम हो तो लोगों को भी इससे लाभ मिलेगा।

-बिजेंद्र, बिजली उपभोक्ता
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली के दाम भी बढ़ रहे हैं। हालांकि बाकी स्लैब में दाम न बढ़ाने से निगम की ओर से सभी को राहत तो मिली है। अगर रेट में कटौती की जाती तो इसका लाभ भी हम सभी को मिलता। सरकार की ओर से महंगाई पर लगाम लगाने के साथ ही लोगों को राहत दी जाए।
-मुंशीराम, बिजली उपभोक्ता
बिजली के रेट हर साल रिवाइज होते हैं। हालांकि रेट को लेकर अधिकारिक सूचना नहीं आई है, जो भी रेट निर्धारित होंगे वह सभी उपभोक्ताओं पर लागू होंगे।
जतिन, एसडीओ, सिटी-2, डीएचबीवीएन, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed