{"_id":"6a57cc8505cef04e1605eb60","slug":"construction-workers-staged-a-protest-over-their-demands-rewari-news-c-198-1-fth1001-241913-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: निर्माण मजदूरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: निर्माण मजदूरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Wed, 15 Jul 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भवन निर्माण कामगार यूनियन के मजदूर और पदाधिकारी।स्रोत:यूनियन
रेवाड़ी। भवन निर्माण कामगार यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान रत्न लाल और संचालन जिला सचिव बलवंत सिंह ने किया।
मजदूरों ने निर्माण मजदूरों के पंजीकरण को बहाल करने, मजदूरों का समय से पंजीकरण व नवीनीकरण करने, 90 दिन के कार्य सत्यापन का अधिकार यूनियन को देने, श्रम कल्याण बोर्ड में हुए घोटालों की जांच कराने और मनरेगा का पुराना कानून बहाल करने की मांग की। सीटू के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण निर्माण मजदूर कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद बोर्ड का पोर्टल शुरू हुआ, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में मजदूरों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। कामरेड रामकुमार ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आगामी 10 अगस्त को प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मजदूर और यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।