फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Construction work of FOB started, route diverted

रेवाड़ी: एफओबी का निर्माण कार्य शुरू, रूट किया गया डायवर्ट

Sun, 19 Feb 2023 10:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 19 Feb 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Construction work of FOB started, route diverted
रेवाड़ी के झज्जर चौक स्थित वाहनों को दूसरे रास्ते से जाने के लिए इशारा करता पुलिसकर्मी। संवाद
रेवाड़ी। शहर के नागरिक अस्पताल के सामने ट्रामा सेंटर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य रविवार से शुरू हो गया। इसके चलते रविवार से रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इसके चलते 2 मार्च को प्रात: 5 बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते प्रशासन की ओर से झज्जर चौक से लेकर नसियाजी चौक के बीच आवाजाही बंद कर दी गई है। वाहन चालकों व आमजन की सुविधा के लिए रूट डायवर्ट वाले स्थानों पर संकेत बोर्ड लगाने के साथ-साथ फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्यक्षेत्र के दोनों छोरों पर एक-एक संकेतक व मार्गदर्शक की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि वाहन चालकों व आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि वे एफओबी निर्माण अवधि के दौरान जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें ताकि फुट ओवर ब्रिज के निर्माण में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो और एफओबी निर्धारित समय अवधि में बनकर तैयार किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed