{"_id":"6afb4ac0ffb70d5f5f0332b5","slug":"construction-of-the-salhawas-and-kapriwas-flyovers-will-be-completed-next-month-rewari-news-c-198-1-rew1010-248741-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अगले माह पूरा होगा साल्हावास और कापड़ीवास फ्लाईओवर का निर्माण, एनएच-48 पर जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अगले माह पूरा होगा साल्हावास और कापड़ीवास फ्लाईओवर का निर्माण, एनएच-48 पर जाम से मिलेगी राहत
Mon, 16 Nov 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा-भिवाड़ी बाईपास पर दोनों तरफ से आवागमन शुरू किए जाने के लिए कार्य करती मशीन। संवाद
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर सफर करने वाले वाहन चालकों को आने वाले दिनों में जाम और यातायात संबंधी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। रेवाड़ी की सीमा में साल्हावास और धारूहेड़ा के निकट गांव कापड़ीवास में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के अनुसार दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो जाएगी। फिलहाल इन दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते यातायात को सर्विस रोड की तरफ डायवर्ट किया गया है।
इससे सुबह और शाम के व्यस्त समय में वाहनों का दबाव बढ़ जाता है और कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी गांव कापड़ीवास के आसपास देखने को मिल रही है। कापड़ीवास दिल्ली-जयपुर हाईवे का महत्वपूर्ण यातायात बिंदु है।
विज्ञापन
यहां से धारूहेड़ा और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के अलावा राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र की तरफ बड़ी संख्या में हल्के और भारी वाहन गुजरते हैं। औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों के आवागमन और मालवाहक वाहनों की आवाजाही के कारण सुबह-शाम यातायात का दबाव अधिक रहता है।
फ्लाईओवर निर्माण के कारण वाहनों को सर्विस रोड से निकालने से व्यवस्था प्रभावित हो रही है। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुग्राम जिले की सीमा में बिलासपुर के निकट भी फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है।
इस परियोजना को पूरा करने की निर्धारित समय सीमा 31 अक्तूबर थी, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गुरुग्राम जिले के गांव राठीवास में नवनिर्मित फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन शुरू हो चुका है, जिससे यहां यातायात को राहत मिली है।
हाईवे पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम जारी
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से हाईवे की समग्र स्थिति सुधारने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। सड़क की दशा बेहतर बनाने, जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा हाईवे पर बिजली के पोल लगाए जा रहे हैं, जिन पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है। इससे रात के समय वाहन चालकों को बेहतर रोशनी मिलने की उम्मीद है।
बारिश में जलभराव की समस्या दूर करने की भी तैयारी
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के दौरान कई स्थानों पर जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। इसे देखते हुए जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए भी योजनाएं तैयार की जा रही हैं। इन कार्यों के पूरा होने से बारिश के दौरान हाईवे पर पानी जमा होने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
दोनों फ्लाईओवरों का निर्माण दिसंबर तक होंगे पूरे : योगेश तिलक:
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पीआईयू रेवाड़ी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर योगेश तिलक ने बताया कि साल्हावास और कापड़ीवास में बनाए जा रहे दोनों फ्लाईओवर का निर्माण दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों फ्लाईओवर तैयार होने के बाद इन स्थानों पर यातायात व्यवस्था सुचारु हो जाएगी और वाहन चालकों को मौजूदा जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि हाईवे को बेहतर और सुविधाजनक बनाने के लिए अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं। इनमें सड़क की स्थिति सुधारने, जलभराव की समस्या के समाधान और स्ट्रीट लाइट लगाने जैसे कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूरा होने से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।