फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Construction of sports stadium started on 4.5 acres of land in Joniyavas with Rs. 70 lakh

Rewari News: जोनियावास में 4.5 एकड़ भूमि पर 70 लाख से खेल स्टेडियम का निर्माण शुरू

Thu, 11 Sep 2025 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Construction of sports stadium started on 4.5 acres of land in Joniyavas with Rs. 70 lakh
स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू होने के दौरान एकत्रित हुए ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। जोनियावास गांव में विकास कार्यों को गति देते हुए खेल स्टेडियम निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 4.5 एकड़ भूमि पर लगभग 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम युवाओं के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन

स्टेडियम में क्रिकेट खेलने के लिए बेहतर पिच और सुविधाएं तैयार की जाएंगी। अन्य खेलों के लिए मैदान, इंडोर जिम और कई तरह की आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

स्टेडियम का निर्माण एक कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत सहयोग से कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्टेडियम के बनने से न सिर्फ जोनियावास बल्कि आसपास के गांवों के खिलाड़ियों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में ऐसे खेल परिसर युवाओं को खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा प्लेटफार्म देंगे।
स्टेडियम में फ्लड लाइट की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि शाम और रात को भी खेलों का आयोजन संभव हो सके। पंचायत और ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह के प्रयासों से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने और उनके सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी। स्टेडियम के निर्माण से अब युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकेंगे।

निर्माण कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। आसपास के गांवों में कोई बड़ा खेल परिसर नहीं होने के कारण अब तक युवाओं को अभ्यास के लिए शहर का रुख करना पड़ता था।
नए स्टेडियम से खिलाड़ियों को न केवल अच्छी सुविधाएं घर के पास ही मिलेंगी बल्कि गांव के बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति रूचि भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed