{"_id":"6a2aee3bbf92d009060adef4","slug":"construction-of-circular-road-begins-one-way-traffic-to-remain-in-force-rewari-news-c-198-1-rew1001-240011-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सर्कुलर रोड का निर्माण शुरू, रहेगा वन-वे ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सर्कुलर रोड का निर्माण शुरू, रहेगा वन-वे ट्रैफिक
Thu, 11 Jun 2026 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोक निर्माण विभाग ने सर्कुलर रोड के शेष हिस्से का निर्माण शुरू करा दिया है। आंबेडकर चौक से सड़क पर कंक्रीट बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क के निर्माण पर 2.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
पीडब्ल्यूडी ने सर्कुलर रोड के पुनर्निर्माण के लिए एक जून से सड़क तोड़ने का कार्य शुरू किया था। पिछले सप्ताह सड़क तोड़ने का काम पूरा हो गया था लेकिन कई दिनों तक सड़क पर मलबा पड़ा रहा। इससे आंबेडकर चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक यातायात प्रभावित हो रहा था। सड़क के किनारे स्थित दुकानों तक ग्राहकों की पहुंच कम हो गई जिससे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ। राहगीरों और वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार भारी वाहनों की आवाजाही को देखते हुए सड़क पर एक फीट गहराई तक ठोस कंक्रीट डाली जाएगी। इससे सड़क की गुणवत्ता बेहतर होगी और लंबे समय तक मरम्मत की जरूरत नहीं होेगी।
विज्ञापन
सर्कुलर रोड शहर का व्यस्त मार्ग है। यह सड़क दिल्ली-रोहतक रोड, मुख्य बाजार, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को जोड़ती है। नारनौल, महेंद्रगढ़, दिल्ली, रोहतक और पटौदी की ओर जाने वाले वाहनों का भी यह प्रमुख मार्ग है। दिनभर इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति और निर्माण कार्य के चलते लोगों को जाम और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।