{"_id":"67c3627db452f8eaf00bf5df","slug":"construction-of-cc-road-started-in-sector-1-with-rs-3550-lakh-rewari-news-c-198-1-rew1001-215904-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सेक्टर-1 में 35.50 लाख रुपये से सीसी रोड का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सेक्टर-1 में 35.50 लाख रुपये से सीसी रोड का निर्माण शुरू
Sun, 02 Mar 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 01रेवाड़ी। सेक्टर-1 स्थित नेहरू पार्क से सड़क को तोड़ने का कार्य करती जेसीबी। संवाद
- फोटो : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-1 में नेहरू पार्क से सोलहाराही तालाब होते श्मशान घाट तक सीसी रोड बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इस पर 35.50 लाख रुपये खर्च होंगे। लंबे समय से यह सड़क खराब थी जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी।
इसी मार्ग पर प्राचीन मंदिर भी स्थित है। इसके चलते बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यह सड़क बेहद खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। मंदिर से आगे श्मशान घाट है। लोगों की परेशानियों को देखते हुए नगर परिषद ने इस सड़क का निर्माण शुरू करा दिया है। जलभराव होने के कारण यह रोड खराब हो जाती है। इसकी वजह से नेहरू पार्क से श्मशान घाट तक सीसी रोड बनाई जा रही है। सीसी रोड बनने से सेक्टरवासियों को राहत मिलेगी।
ये सड़कें भी नए सिरे से बनाई जाएंगी : शहर के मुख्य बाजार गोकल गेट, अग्रसेन चौक, विश्वकर्मा चौक, रेलवे रोड और अन्य स्थानों पर भी सीसी रोड बनाई जाएगी। वर्तमान में सीसी रोड की ज्यादा जरूरत है। सीसी रोड मजबूत होती है और बारिश के पानी से सड़क खराब भी नहीं होती है। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि इन सड़कों को नए सिरे से बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है, मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
छह माह में ही खराब हो गईं नई सड़कें
बारिश के बाद शहर की सड़कों पर बने गड्ढे लोगों की परेशानी का सबब बन हुए हैं। नगर परिषद की तरफ से बनाई गई नई सड़कें 6 माह के भीतर ही बिखर चुकी हैं। इन सड़कों की रोड़ियां बिखर गई हैं और गड्ढे बन गए हैं। नगर परिषद को नई सड़कों पर पैचवर्क करने में ज्यादा भरोसा है। नगर परिषद की तरफ से सेक्टर- 3, सेक्टर-4 व सचिवालय के सामने तारकोल की सड़क बनाई गई थी, जो टूट रही है तथा इन सड़कों पर कई बार पैचवर्क किया जा चुका है।
इन जगहों पर सड़क की हालत खराब
सेक्टर-3 में बावल रोड को गढ़ी बालनी रोड से जोड़ने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से अधूरी पड़ी हुई है, लेकिन विभाग को लोगों की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। वर्तमान में शहर की ज्यादातर सड़कें गड्ढों में तब्दील होकर लोगों के आफत बनी हुई हैं। शहर के सरकुलर रोड, बावल रोड, मिनी बाइपास, मॉडल टाउन, ब्रास मार्केट और सेक्टर सहित कॉलोनियों व बाजार की सड़कों पर गड्ढे ज्यादा नजर आ रहे हैं। भाड़ावास गेट से मोती चौक, गोकल बाजार, रेलवे रोड और काठमंडी की सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है।
वर्जन
नगर परिषद की तरफ से विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है। इसके लिए कई विकास कार्यों के टेंडर जल्द छोड़ जाएंगे। कुछ टेंडर छोड़ भी दिए गए हैं। फिलहाल लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।- पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद।