फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Consensus made on Sarpanch in four villages and 52 Panches

चार गांवों में सरपंचों और 52 पंचों पर बनी सर्वसम्मति

Tue, 01 Nov 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Consensus made on Sarpanch in four villages and 52 Panches
रेवाड़ी। जिला परिषद और ब्लॉक समिति के लिए 9 नवंबर एवं सरपंच व पंच पद के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। जिले की कुल 365 ग्राम पंचायतों में से 4 गावों में सर्वसम्मति से ग्राम पंचायतें चुनी गई हैं। इनमें चार सरपंच व सभी गांवों में 52 पंचों में भी सर्वसम्मति बन गई है। इसके साथ ही धारूहेड़ा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 20 में भी सर्वसम्मति से पार्षद चुन लिया गया है। इस वार्ड में बगथला, खेड़ी मोतला व कसौली गांवों के 2850 मतदाता शामिल थे।
विज्ञापन

जिले के जिन 4 गांवों में सर्वसम्मति से पंचायत बनी है। इनमें अधिक गांवों के सभी वार्डों के पंचों में सर्वसम्मति भी बनी है। यहां पर सर्वसम्मति से बने सरपंचों ने गांव में पूरे विकास कार्य करवाने के आश्वासन दिए हैं। किसी सरपंच ने विदेशों की तर्ज पर विकास कार्य करवाने के वादे किए हैं, जबकि कई गांवों के नवनिर्वाचित सरपंचों ने गांव में सरकार की तरफ से दी जाने वाली पूरी ग्रांट को गांव में लगाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बाबडोली
जाटूसाना खंड की ग्राम पंचायत बाबडोली में पहली बार सर्वसम्मति से पंचायत चुनी है। सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित पद पर 59 वर्षीय आशा शर्मा को सरपंच चुना गया। आशा शर्मा के पति जेल उपाधीक्षक पद से सेवानिवृत्त अशोक शर्मा हैं। उनके अनुसार गांव में करीब 1300 मतदाता हैं। सभी ग्रामीणों ने एकमत होकर सरपंच चुनने की बात कही। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति ने भी अपनी पत्नी का पर्चा भरवा दिया था। ग्रामीणों के समझाने पर उसका भी नाम वापस ले लिया गया। ग्राम सरपंच का जिम्मा देने में पूरे गांव की भूमिका है। बेहतर और समान विकास ही प्राथमिकता रहेगा। वहीं 8 पंच भी निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मुंढलिया
ग्राम पंचायत मुंढलिया में सरपंच का पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित थी। इस पर ग्रामीणों ने हरियाणा रोडवेज के सेवानिवृत्त उप निरीक्षक दीनदयाल के नाम पर मुहर लगायी। ग्रामीणों ने सभा कर उनको सरपंच चुन लिया गया है। पूर्व सरपंच प्रीतम जांगिड़ ने बताया कि प्रशासन को इस बारे में सूचित कर दिया गया। गांव में 7 पंच भी निर्विरोध चुने गए। इनमें रविंद्र कुमार, रूबी, महिपाल, सुमेर, नीरज कुमार, सरिता व मुकेश देवी के नाम शामिल हैं। दीन दयाल ने बताया कि गांव में करीब 950 वोट हैं। पहली बार पूरी पंचायत निर्विरोध चुनी गई है। इससे पहले सरपंच निर्विरोध चुने गए थे।
ग्राम पंचायत गुर्जर माजरी
ग्राम पंचायत गुर्जर माजरी में सरपंच का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था। इस पर ग्रामीणों ने 12वीं पास पूजा के नाम पर सहमति बनी है। इसके बाद ग्रामीणों ने सभी आठ पंचों के पाम पर भी सहमति बनाई। पहली बार इस गांव में पूरी पंचायत को सर्व सम्मति से निर्विरोध चुना है। पंचों में रामलाल, रीना देवी, नवीन, लक्ष्मण सिंह, निर्मला, प्रदीप व रजनी शामिल है। ग्रामीण चरणसिंह ने बताया कि गांव जश्न का माहौल है। इस अवसर पर बदलू राम नंबरदार, प्रहलाद, देवीचंद उपसरपंच अमर सिंह,लालमन व धर्मबीर पूर्व पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

पंचायत समिति वार्ड नंबर 20 में निर्विरोध चयन
धारूहेड़ा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 20 सामान्य वर्ग के पुरुष के लिण् आरक्षित था। इस वार्ड में बगथला, खेड़ी मोतला व कसौली गांव शामिल हैं, जिनमें 2850 मतदाता हैं। तीनों गांवों के ग्रामीणों ने एकमत होकर बगथला निवासी लाल बहादूर के नाम पर सहमति बनाई। उन्होंने बताया कि वह वार्ड के तीनों गांवों के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
गांवों में बनी है सर्वसम्मति-
खंड- गांव का नाम- सरपंच का नाम
बावल- गुर्जर माजरी- पूजा
बावल- खिजूरी- सत्यप्रकास
रेवाड़ी- मुंढलिया- दीनदयाल
जाटूसाना- बाबडोली- आशा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed