{"_id":"666de2db199e5398330de0b4","slug":"congress-vote-increased-in-all-90-constituencies-in-lok-sabha-elections-deependra-hooda-rewari-news-c-198-1-rew1001-205623-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में सभी 90 हलकों में कांग्रेस का वोट बढ़ा : दीपेन्द्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में सभी 90 हलकों में कांग्रेस का वोट बढ़ा : दीपेन्द्र हुड्डा
Sun, 16 Jun 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शनिवार को कोसली हलके से धन्यवादी दौरे की शुरुआत करते हुए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंनें कहा कि रोहतक लोकसभा के अंतर्गत आने वाली सभी 9 विधान सभा सीटों पर जीत दिलाई जिसके लिए वह आभारी हूं। कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी 90 हलकों में कांग्रेस का वोट बढ़ा।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लोगों ने जो आशीर्वाद दिया है वो व्यर्थ नहीं जाएगा और 3 महीने बाद हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश दिया है। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को जहां 5 सीटों पर जीत मिली वहीं, वोट में ज़बरदस्त इजाफ़ा हुआ और भाजपा के वोट में ज़बरदस्त गिरावट आई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जगदीश यादव, पूर्व विधायक राव यादवेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व सीपीएस अनिता यादव, पूर्व मंत्री एमएल रंगा, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, पूर्व विधायक वीरेंद्र कादियान, सोनू हुड्डा, वेद प्रकाश विद्रोही, मनोज कोसली, राहुल राव, अनिल पाल्हावास, रामफल कोसलिया, कैलाश, अविनाश यादव, श्याम यादव, डॉ. अनिल, दीवान सिंह चौहान, महावीर मौजूद रहे।