{"_id":"6a3586e5766f25cce60fd6b2","slug":"conducted-practice-sessions-for-yoga-pranayama-and-meditation-rewari-news-c-198-1-rew1001-240478-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: योग, प्राणायाम और ध्यान का कराया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: योग, प्राणायाम और ध्यान का कराया अभ्यास
Fri, 19 Jun 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
शिविर में योग करते लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद शाखा और श्री राम मानव विकास एवं शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में झज्जर रोड के पास तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष दिनेश सैनी, सचिव रामकिशोर, प्रांतीय पर्यावरण संयोजक मुकेश सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।ं
योगाचार्य दयाराम आर्य एवं अन्य प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। मुकेश सैनी ने कहा कि योग और पर्यावरण संरक्षण स्वस्थ जीवन के महत्वपूर्ण आधार हैं तथा लोगों को नियमित योग और प्रकृति संरक्षण अपनाना चाहिए।
दयाराम आर्य ने योग को शरीर, मन और आत्मा के संतुलन की संपूर्ण जीवन पद्धति बताया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी मुकेश कुमार ने 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया।