{"_id":"67117d56bc1fdd029c09bceb","slug":"condolences-on-the-demise-of-advocate-sunil-rewari-news-c-198-1-rew1001-210650-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अधिवक्ता सुनील के निधन पर शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अधिवक्ता सुनील के निधन पर शोक
Fri, 18 Oct 2024 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 11रेवाड़ी। सुनील भार्गव
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सामाजिक मुद्दों को उठाने और कानूनी लड़ाई लड़ने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील भार्गव का निधन हो गया है। वह 61 वर्ष के थे। शरीर में संक्रमण फैलने के कारण वह निजी अस्पताल में पांच दिन से भर्ती थे।
अधिवक्ता सुनील भार्गव अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं। वह कई सामाजिक संगठनों से जुड़े थे और समाजिक कार्यों में आगे रहा करते थे। उनके निधन के शोक में 18 अक्तूबर को अदालती कार्य स्थगित रखा जाएगा। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव ने बताया कि सुनील भार्गव निरंतर सामाजिक मुद्दों को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ते थे। उन्होंने शहर में लाइट व्यवस्था, बेसहारा पशुओं की रोकथाम, बंदरों को पकड़ने, पार्कों की देखभाल, सफाई आदि मुद्दों पर आवाज उठाई थी।