फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Concrete steps should be taken to provide the benefits of the scheme to the Scheduled Caste people

Rewari News: अनुसूचित जाति के लोगों को योजना का लाभ देने के लिए उठाया जाए ठोस कदम

Wed, 13 Aug 2025 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Concrete steps should be taken to provide the benefits of the scheme to the Scheduled Caste people
रेवाड़ी। जिले की विभिन्न संस्थाओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार के कार्यालय में सौंपा। इसमें अनुसूचित जाति के लोगों को स्पेशल कॉम्पोनेंट सब-प्लान फॉर शेड्यूल्ड कास्ट योजना का लाभ दिलाने के लिए ठोक कदम उठाने की मांग की गई
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में माता रमा बाई सामाजिक उत्थान संस्था के प्रधान बुधराम पवार, सेवा स्तंभ के प्रधान भगत सिंह सांभरिया, गुरु रविदास मंदिर के प्रधान चौ हंसराज शामिल रहे।
विज्ञापन

सभी ने कहा कि अनुसूचित जाति के विकास के लिए लागू स्पेशल कॉम्पोनेंट सब-प्लान फॉर शेड्यूल्ड कास्ट योजना का लाभ समाज के लोगों को पूरी तरह से नहीं मिल पा रहा है। योजना की धनराशि खर्च नहीं होने से वापिस सरकार के खाते में जमा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने कहा कि इस योजना के तहत आवंटित फंड का लाभ समाज के लोगों को दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। योजना में खर्च की जा रही राशि की निगरानी की जाए।

इस योजना को कानूनी रूप से 22 अगस्त 2025 से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में बिल पेश करके एक विशेष अधिनियम के तहत लागू किया जाए, ताकि इसे गंभीरता से पालन में लाया जा सके। यह सब सरकार के खजाने पर बिना अतिरिक्त भार डाले केवल सही क्रियान्वयन के द्वारा ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed