फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Complete ban on giving and receiving DJ and chuchh

Rewari News: डीजे और छूछक लेने और देने पर पूरी तरह लगाया प्रतिबंध

Tue, 04 Mar 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Complete ban on giving and receiving DJ and chuchh
फोटो : 31गांव संगवाड़ी में आयोजित पंचायत में निर्णयों की जानकारी देते हुए। स्रोत : ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में जनप्रतिनिधियों व समाज के गणमान्य लोगों की ओर से चलाई जा रही मुहिम लगातार तेज हो रही है। गांव संगवाड़ी की पंचायत ने सतप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक कर समाज सुधार के लिए 11 निर्णय लिए गए हैं। इस पर निगरानी को लेकर सरपंच की अध्यक्षता में कमेटी का भी गठन किया गया है।

गांव संगवाड़ी के सरपंच रामसिंह छावड़ी ने बताया कि समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में ग्राम पंचायत व ग्रामीणों के सहयोग से अहम निर्णय लिए गए हैं। गांव की पंचायत में सर्वसम्मति से अनेक निर्णय लिए गए हैं, जो सभी लोगों पर लागू होंगे। इन निर्णयों पर निगरानी के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है, जिसका अध्यक्ष गांव का सरपंच होगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इन निर्णयों को यथावत बनाए रखने के लिए कमेटी निरंतर कार्य करेगी, जिसका अध्यक्ष जो भी गांव का सरपंच होगा, वहीं रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से डीजे पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने, भात न्योतने के लिए आने व जाने वाली बहन-बेटियों की संख्या 21 से अधिक नहीं होगी, किसी भी कार्यक्रम में बर्तन नहीं बांटे जाएंगे, छूछक लेना व देना बिल्कुल बंद रहेगा, लडक़ी को रोकने के लिए आने-जाने वाले लोगों की संख्या 11 रहेगी, शादी में माला की राशि 5100 रुपये से अधिक नहीं होगी, शादियों में शराब का बार बिल्कुल भी नहीं लगाया जाएगा, 30 अप्रैल के बाद शराब का ठेका गांव की सीमा में नहीं रहेगा, किसी भी कार्यक्रम में आने या जाने वाले नाई को 5100 रुपये से अधिक नहीं दिया जाएगा, खुशियों के मौके पर पहुंचने वाले किन्नरों को 2100 रुपये की राशि से अधिक नहीं दिया जाएगा तथा यह भी निर्णय लिया गया कि गुर्जर बिरादरी में लग्न में नाई व ब्राह्मण जाएंगे तथा गांव में नाई व ब्राह्मण ही बुलाएं जाएंगे। ग्राम सरपंच ने बताया कि पंचायत का फैसला नहीं मानने वालों का सामाजिक रूप से बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगरानी के लिए कमेटी का गठित, रामसिंह बने अध्यक्ष :

पंचायत में लिए गए निर्णयों की निगरानी के लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी में सरपंच रामसिंह छावड़ी को अध्यक्ष, महिपाल, रामरतन पूर्व पंच, जगत सिंह नंबरदार, रोहताश, पूर्व सरपंच दीपक शर्मा, पूर्व सरपंच निहाल सिंह नंबरदार, नंदलाल पूर्व पंच, कप्तान रामरतन, डा. रामपाल, हनुमान पूर्व पंच, सोमदत्त, लालचंद नंबरदार, यादराम, सूबे सिंह नंबरदार, राजकुमार, प्यारेलाल पूर्व तहसीलदार, प्रकाश साहब, लेखराम, संजीव कुमार, सतीश लाला, नरेश पूर्व पंच, शेर सिंह रावत पूर्व पंच, डॉ. रवि, रामस्वरुप स्वामी, राजपाल स्वामी, मनोज सैन, हरिओम सैन, शेरसिंह भगत, रमेश रोहिल्ला व श्रीचंद को शामिल किया गया है। इस मौके पर गांव के काफी संख्या में गणमान्य लोग व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed