फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Complaint given to DC-SP on drone flying during MLA's program

Rewari News: विधायक के कार्यक्रम में ड्रोन उड़ने पर डीसी-एसपी को दी शिकायत

Thu, 22 May 2025 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Complaint given to DC-SP on drone flying during MLA's program
फोटो : 16उपायुक्त अभिषेक मीणा को शिकायत देते पंचनद के जिला अध्यक्ष केशव चौधरी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। सुरक्षा चिंताओं के कारण हरियाणा में 25 मई तक पाबंदी लगाने के आदेश दिए जाने के बावजूद सफाई अभियान में नियमों की अवहेलना करते हुए ड्रोन उड़ाया गया था। इस पर अब रेवाड़ी पंचनद समिति के जिला अध्यक्ष केशव चौधरी ने उपायुक्त अभिषेक मीणा और हेमेंद्र कुमार मीणा को शिकायत देते हुए आपातकाल नियमों की अवहेलना करने पर मामला दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के कार्यक्रम में ड्रोन उड़ना लापरवाही है। सफाई अभियान के दौरान ड्रोन उड़ना आपातकाल नियमों की अवहेलना की गई है। एसपी (पुलिस अधीक्षक) हेमेंद्र कुमार मीणा व उपायुक्त अभिषेक मीणा ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। केशव चौधरी ने कहा कि एक सप्ताह में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह इस मामले को हाईकोर्ट लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

---------
ये है मामला

रेवाड़ी में 18 अप्रैल रविवार को धारूहेड़ा चुंगी से लेकर नाईवाली चौक तक 2 किलोमीटर में सफाई जागरूकता अभियान चलाया गया था। विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा है कि कार्यक्रम में काफी संस्थाएं और स्कूल शामिल थे। पता नहीं कौन ड्रोन लेकर आया था। उन्हें जब पता लगा था तो उन्होंने ड्रोन बंद करवा दिया था। जांच में सामने आ जाएगा कि ड्रोन कौन लेकर आया था। उन्होंने किसी से ड्रोन लेकर आने के लिए नहीं कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
ड्रोन उड़ाने को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। इस पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक मीणा , उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed