{"_id":"69b99c9666d3f4e1dc0032bd","slug":"competitive-exam-books-were-given-to-the-girl-students-rewari-news-c-198-1-rew1001-235180-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: छात्राओं को दीं प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: छात्राओं को दीं प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें
Tue, 17 Mar 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
किताबें मिलने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
कोसली। सरकारी महिला रीजनल सेंटर कृष्ण नगर की छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किताबें दी गईं। रिटायर्ड प्रिंसिपल कृष्णा यादव और चाइल्ड हेल्प फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र यादव की पुस्तकों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर कृष्णा यादव ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिससे व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर बना सकता है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।
उन्होंने छात्राओं को संदेश दिया कि वे अपने माता-पिता के संस्कारों को अपनाते हुए साधारण जीवन शैली बनाए रखें और निरंतर उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें, तभी वे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेंगी।
विज्ञापन
भूपेंद्र यादव ने कहा कि चाइल्ड हेल्प फाउंडेशन का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास जताया कि वितरित की गई किताबें छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने में सहायक साबित होंगी।
रीजनल सेंटर के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रयास छात्राओं के लिए अत्यंत लाभदायक है। उन्होंने कहा कि केंद्र हमेशा छात्राओं की शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनिल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि कृष्णा यादव का यह प्रयास छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है और समाज में शिक्षा के महत्व को भी दर्शाता है।
इस अवसर पर डॉ. अंजलि यादव, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अंजलि पांचाल, अजय पाल, बिंदु यादव, मधु बाला, अंजू, सुशीला, निर्मला सहित अन्य स्टाफ सदस्य और छात्राएं उपस्थित रहीं।