फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Common people are suffering under BJP rule: Chiranjeev Rao

भाजपा शासन में आम जनता बेहाल : चिरंजीव राव

Thu, 28 May 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 28 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Common people are suffering under BJP rule: Chiranjeev Rao
चिरंजीव राव
रेवाड़ी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि भाजपा की नीतियों और प्रशासन की लापरवाही से रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों के लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा में दूषित केमिकल युक्त पानी छोड़ा जा रहा है लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है। दूषित पानी से लोगों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ गया है। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार को इससे लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

रेवाड़ी में पेयजल संकट गहरा जाता है लेकिन सरकार कभी स्थायी समाधान की दिशा में काम नहीं करती। लोग 800 रुपये में पानी के टैंकर और 20 रुपये में पानी के कैंपर खरीदने को मजबूर हैं। शहर के कई इलाकों में नियमित पानी की सप्लाई तक नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिरंजीव राव ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कॉलोनियों और सोसाइटियों में सड़कें टूटी पड़ी हैं, जलभराव की समस्या बनी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था भी बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed