फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cold weather hits the city, warm clothes abound in the markets

Rewari News: शहर में ठंड की दस्तक, बाजारों में गर्म कपड़ों की रौनक

Thu, 30 Oct 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cold weather hits the city, warm clothes abound in the markets
फोटो: 27रेवाड़ी। बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी करते लोग। संवाद
रेवाड़ी। शहर में ठंड की दस्तक के साथ ही बाजारों में रौनक लौट आई है। मुख्य बाजार और तलाई बाजार में गर्म कपड़ों की नई खेप पहुंच चुकी है। दुकानों पर स्वेटर, शॉल, जैकेट और स्वेटर शर्ट की बिक्री शुरू हो गई है। हर साल की तरह इस बार भी करीब 50 से अधिक स्टॉल सज चुके हैं।
विज्ञापन

स्टॉल संचालक श्याम ने बताया कि दिवाली के बाद गर्म कपड़ों की खरीदारी में तेजी आ जाती है। इस बार कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन गुणवत्ता बेहतर रखी गई है। वहीं, दुकानदार लक्ष्मी ने बताया कि फिलहाल हल्की ठंड को देखते हुए शॉल, स्वेटर और स्वेट शर्ट का ही स्टॉक मंगवाया गया है। बाजार अब गर्म कपड़ों और जैकेटों से सजने लगा है।
विज्ञापन


अच्छी ठंड की उम्मीद, व्यापारी बढ़ा रहे स्टॉक
व्यापारियों का कहना है कि इस बार अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है, इसलिए गर्म कपड़ों का स्टॉक बढ़ाया जा रहा है। दिल्ली, पंजाब और लुधियाना से नए डिजाइन की खेप मंगाई जा रही है। सुबह-शाम हल्की सर्दी का असर दिखने लगा है और लोग ऊनी टी-शर्ट व इनरवियर पहनने लगे हैं। इस बार ब्लेजर और ब्रांडेड जैकेट की मांग बढ़ी है। साथ ही गर्म शर्ट, टी-शर्ट और वूलन ट्रैक सूट भी ग्राहकों को खूब लुभा रहे हैं। विभिन्न डिजाइन और रंगों में उपलब्ध ब्लेजर, जैकेट और जर्सी न केवल स्टाइलिश हैं बल्कि सर्दी से बचाव में भी कारगर रहेंगे। व्यापारियों को उम्मीद है कि जैसे-जैसे तापमान नीचे गिरेगा, वैसे-वैसे गर्म कपड़ों की बिक्री में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिजाइनों में है नयापन
बाजार में ब्लेजर, जैकेट, जर्सी, वूलन टी-शर्ट, हाफ व फुल जैकेट सहित 50 से अधिक डिजाइनों के कपड़े उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए ब्लेजर, स्कर्ट, हाफ कोट और ट्रेंडी वूलन ड्रेस आ गई हैं। दिसंबर-जनवरी की ठंड को देखते हुए खरीदारी का दौर जारी है।

वस्तु --मूल्य सीमा
जैकेट : 1200 – 3000
ब्लेजर : 1000 – 2500
वूलन टी-शर्ट : 400 – 1100
ब्रांडेड जैकेट : 1400 – 5000
गर्म शर्ट : 300 – 1600
कुर्ता-पायजामा : 800 – 2000
थर्मल सेट: 250 – 500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed