{"_id":"676059346f7270c51a050dfb","slug":"cold-breaks-10-year-record-in-rewari-minimum-temperature-2-degree-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: रेवाड़ी में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, न्यूनतम पारा 2 डिग्री, बर्फीली हवाओं से बढ़ी कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: रेवाड़ी में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, न्यूनतम पारा 2 डिग्री, बर्फीली हवाओं से बढ़ी कंपकंपी
Mon, 16 Dec 2024 10:15 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:15 PM IST
सार
हरियाणा के कई जिलों में रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच रह है। रेवाड़ी में सोमवार को ठंड से बीते 10 साल का रिकॉर्ड टूटा है। रविवार रात का तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Haryana Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान ने पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले 10 सालों में 16 दिसंबर को सबसे कम 2 डिग्री सेल्सियस तापमान सोमवार को दर्ज किया गया है। पूरे दिन धूप तो निकली, मगर ठंडी हवाओं ने लोगों को जकड़ कर रखा। पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रही।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा में थोड़ा बदलाव होगा। अभी उत्तरी हवा चल रही है और उसके बाद से उत्तर-पश्चिम होने की संभावना है। 17 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। गेहूं की फसल में इससे फुटाव बेहतर होगा। इस समय दोनों ही फसल अच्छी है। इस समय कोई रोग भी नहीं लगा है।
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्रों से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर बढ़ गई है। इस वजह से दिन में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में हवा चलने से नमी भी नदारद है और सुबह के समय कोहरा भी नहीं पड़ रहा है। हवा के शांत होने पर ही सुबह के समय कोहरा छा सकता है। अभी सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले में दिन और रात के न्यूनतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
विज्ञापन
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
- 2024 23.0 2.0
- 2023 24.5 6.4
- 2022 23.2 5.4
- 2021 19.5 5.6
- 2020 14.6 5.0
- 2019 13.0 6.0
- 2018 20.5 4.5
- 2017 18.5 5.5
- 2016 25.0 5.5
- 2015 22.2 3.0