फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM Flying sent samples for flyover and road

Rewari News: सीएम फ्लाइंग ने फ्लाईओवर और सड़क के लिए सैंपल

Thu, 11 Jan 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 11 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
CM Flying sent samples for flyover and road
रेवाड़ी। रेवाड़ी-जैसलमेर मार्ग 11 पर बने पाली फाटक के ऊपर बने फ्लाईओवर व सड़क मार्ग सामग्री के सैंपल लिए गए हैं। इस दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम, पीडब्ल्यूडी विभाग, हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे। दरअसल, सीएम फ्लाइंग की टीम को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि यहां पर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। उसके बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने सभी विभागों की टीम को साथ में लेकर वीरवार को सैंपल लिए हैं। बता दें कि पाली फाटक का काम तो पूरा हुए काफी समय हो चुका है लोगों के लिए खोल भी दिया गया था। मगर बाद में सड़क के बीच में से एक हिस्सा टूटकर जमीन के अंदर समा गया था। उसके बाद फिर से इसे बंद किया गया। कुछ समय पश्चात मरम्मत करने के बाद दोबारा से रास्ते को खोल दिया गया। अब फिर से घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत मिलने पर सैंपल लिए गए हैं। सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर सत्येंद्र का कहना है कि सैंपल जो एकत्रित किए गए हैं वह लैब में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed