{"_id":"63f7b5713cf78e6f5d068cd4","slug":"cm-flying-raids-illegal-property-one-arrested-rewari-news-c-17-1-75399-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अवैध आहते में सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अवैध आहते में सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा, एक गिरफ्तार
Fri, 24 Feb 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गांव करनावास स्थित शराब ठेके के पीछे चल रहे अवैध आहते पर छापा मारकर कार्रवाई की। टीम ने मौके से एक युवक को पकड़ कर मॉडल टाउन थाना पुलिस को सौंप दिया।
सूचना मिली थी कि गांव करनावास के पास खटाना वाइन शराब ठेके के पीछे एक अवैध रूप से आहता चलता है। वीरवार की शाम को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी से एएसआई सचिन कुमार व आबकारी विभाग से निरीक्षक आशीष यादव की संयुक्त टीम तैयार करके ठेके के पीछे बने अहाता पर छापा मारकर कार्रवाई की गई। जहां मौके पर टीन शेड डली हुई थी जिनमें कुर्सियां टेबल लगी थी तथा 10 झोपड़ी नुमा केबिन बने हुए थे जिनमें लोग बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। इसके बाद टीम ने काउंटर पर बैठे युवक से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम प्रेम बहादुर निवासी वार्ड नंबर-20 पुलिस लाइन रोहतक बताया। उसने बताया कि वह यह आहता चलाता है। जिस पर आपकारी निरीक्षक आशीष यादव ने उससे आहता चलाने संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी दस्तावेज व लाइसेंस नहीं दिखा पाया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आबकारी अधिकारी की शिकायत पर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।