फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM Flying raids, 9500 kg sweets recovered

सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा, 9500 किलो मिठाई बरामद

Fri, 23 Oct 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raids, 9500 kg sweets recovered
कार्रवाई करते फूट सेफ्टी अधिकारी सचिन शर्मा। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वीरवार को बावल के रसियवास रोड स्थित एक गोदाम में छापा मारकर 9500 किलो मिठाई बरामद करते हुए आठ अलग-अलग सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। वहीं कार्रवाई के दौरान गोदाम से घरेलू गैस सिलिंडर भी बरामद किए गए। कार्रवाई के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी को भी बुलाया गया। टीम ने रसगुल्ला एक, छेना दो, लिक्विड ग्लूकोज, गुलाब जामुन, क्रीम, दूध और बर्फी का एक-एक सैंपल लिया। इससे पहले बुधवार को टीम की ओर से शहर के कुतुबपुर में एक गोदाम से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। बता दें कि टीम की ओर से बीते 15 दिन के दौरान करीब 51 सैंपल लिए गए हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट एक भी नहीं आई है।
विज्ञापन

मिठाई बनाने में एक्सपायरी दूध प्रयोग के मामले आ रहे सामने
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लगातार की जा रही कार्रवाई के दौरान एक्सपायरी दूध से मिठाइयां बनाने के मामले भी सामने आ रहे हैं। टीम की ओर से करीब पांच दिन पहले कुतुबपुर में हुई कार्रवाई के दौरान 65 लीटर एक्सपायरी दूध को डिस्पोज किया था। वहीं वीरवार को बावल में भी भारी मात्रा में दूध बरामद किया गया है, लेकिन एक्सपायरी है या नहीं इसकी जांच नहीं हो पाई है। ऐसे में सवाल यह भी है कि दूध का उत्पादन व खपत में अंतर के चलते भी दूध कहां से आ रहा इस पर संदेह होता है।
विज्ञापन

एक्सपायरी दूध का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए खतरनाक : डॉ. शर्मा
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सचिन शर्मा ने बताया कि कुतुबपुर में कार्रवाई के दौरान 65 किलो दूध एक्सपायरी डेट का मिला था। दूध को मौके पर ही डिस्पोज कर दिया गया था। मिठाई बनाने वालों की ओर से एक्सपायरी दूध मिलने चिंता का विषय है। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। सैंपल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई भी की जाती है। इसमें 10 साल की सजा और 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। ऐसे में लोगों को खाद्य पदार्थों को खरीदते समय बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। बावल के गोदाम में 9500 किलो मिठाई व भारी मात्रा में दूध भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed