फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   cm flying liqur selesman arrest

अवैध रूप से चलाये जा रहे ठेके से भारी मात्रा में शराब बरामद

Sun, 18 Oct 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
cm flying liqur selesman arrest
अधिकारियों से मिलीभगत कर शराब ठेकों के सामानांतर जिले में अवैध शराब के ठेके चलाए जा रहे हैं, जिससे सरकार को रोजाना लाखों रुपये का राजस्व की हानि हो रही है। एक सप्ताह के दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ते (सीएम फ्लाइंग) की ओर से की गई कार्रवाई के बाद इस खेल की परतें उठनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को गांव जाटी में मुख्यमंत्री उड़दनदस्ता सीएम फ्लाइंग व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब ठेका पकड़ा है। ठेका से अवैध शराब भी बरामद हुई है। पुलिस ने ठेका के सेल्समैन को भी गिरफ्तार कर लिया है तथा शराब जब्त कर ली है। ठेका चलाने वालों के खिलाफ भी सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि गांव जाटी में अवैध रूप से शराब ठेका चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग व आबकारी विभाग के निरीक्षक अनिल कुमार की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रविवार को शराब ठेका पर छापेमारी की। ठेका पर उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव खसोरा निवासी योगेंद्र सिंह सेल्समैन मिला। टीम ने सेल्समैन से शराब ठेका चलाने से संबंधित कागजात मांगे, परंतु वह कुछ भी नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन

सूचना के बाद सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शराब ठेका से अंग्रेजी की 58 बोतल, 80 अध्धा व 123 पव्वा, देसी शराब के 16 अध्धे व 158 पव्वे तथा बियर की 97 बोतल बरामद की है। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया। काफी समय से यह अवैध शराब ठेका चलाया जा रहा था। आबकारी विभाग के निरीक्षक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने सेल्ममैन योगेंद्र, ठेका संचालक बलजीत, सुरेंद्र व तरुण वाइनस के खिलाफ आबकारी अधिनियम व धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सेल्समैन योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन ठेकों पर एक ठेका अवैध
सूत्रों के अनुसार कुछ बड़े शराब ठेकेदारों ने बड़ा फर्जीवाड़ा किया हुआ है। कई बड़े ठेकेदार जिनके पास तीन या तीन से अधिक लाइसेंसी ठेके है ऐसे ठेकेदार सांठगांठ करके लंबे समय से अवैध रूप से शराब के ठेके चलाते आ रहे है। इससे सरकार को राजस्व का मोटा नुकसान हो रहा है। इसकी सूचना के बाद से ही सीएम फ्लाइंग की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में फैला जाल
शराब के कुुछ ठेकेेदारों ने शहर की बजाए ग्रामीण क्षेत्रों में शराब के अवैध ठेके खोले है। संबंधित विभाग से ठेकेदारों की सांठगांठ होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में ठेकों को लेकर लोग ज्यादा ध्यान भी नहीं देते। बताया जा रहा है कि इन्ही शराब के ठेकों के माध्यम से शराब की अवैध सप्लाई भी होती है।
सीएम फ्लाइंग पकड़ चुकी अवैध शराब के तीन ठेके
जिला में सीएम फ्लाइंग ने कार्रवाई करतेेे हुए अभी तक अवैध रूप से चलाए जा रहे शराब के तीन ठेकों को सील किया है। बावल शहर में पकड़ा गया शराब का ठेका तो पुलिस थाना से महज 200 मीटर दूरी पर था, लेकिन पुलिस को इस बात की भनक नहीं लगी कि वह अवैध रूप से चलाया जा रहा है।
आबकारी विभाग पर उठने लगे सवाल
बता दें कि शराब के अवैध ठेकों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी आबकारी एवं कराधान विभाग की बनती है, लेकिन आबकारी विभाग के अधिकारी इस ओर सेेे अनभिज्ञ बने हुए है। जबकि जिला में संचालित सभी शराब ठेकों व उप ठेकों की देखरेख आबकारी विभाग को करनी होती है। ऐसे में सीएम फ्लाइंग द्वारा अवैध ठेकों को पकड़ा कहीं न कहीं आबकारी विभाग की कार्रवाई पर सवाल खड़े करता है।

अवैध ठेका चलाने वालों पर होगी कार्रवाई: डीईटीसी
डीईटीसी प्रियंका ने कहा कि शराब के ठेके खोलने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी निरीक्षकों को इन पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed